फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passengers travel in buses with broken windows and shivering cold.

Noida News: खिड़कियों के टूटे शीशे, ठिठुरते हुए बसों में यात्री कर रहे सफर

Fri, 28 Nov 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Passengers travel in buses with broken windows and shivering cold.
सोनभद्र रोडवेज बस स्टैंड में बस के टूटे शीशा की मरम्मत के लिए वर्कशाप में खड़ी बस। संवाद
सोनभद्र। रोडवेज की बसों में सफर कर रहे हैं तो स्वेटर, जैकेट, टोपी जरूर अपने साथ रखें। ठंड शुरू होने के बाद भी बसों में खिड़कियों के टूटे शीशे नहीं बदले गए। कई बसों की खिड़कियां जाम होने के कारण बंद नहीं हो रहीं। ऐसे में रात में सफर के दौरान यात्री परेशान होते हैं।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले से होकर मौजूदा समय में प्रतिदिन करीब 140 रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। इसमें सर्वाधिक बसें वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के साथ ही मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज समेत अन्य रूटों पर चलती हैं। सोनभद्र डिपो में 80 बसें हैं, जिसमें 60 बसों का संचालन नियमित हो रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा विंध्यनगर डिपो, जीरो रोड, चंदौली, प्रयागराज, मिर्जापुर, चारबाग समेत अन्य डिपो की रोडवेज बसें संचालित हो रही हैं। मगर अभी अधिकांश बसों की खड़खड़ाती खिड़कियों का मरम्मत नहीं कराया जा सका है। इससे रोडवेज की अनफिट बसें और खड़खड़ाती खिड़कियों के बीच यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को रॉबर्ट्सगंज से प्रयागराज के लिए जा रही जीरो रोड डिपो की बस की खिड़कियां खड़खड़ाती स्थिति में देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड रॉबर्ट्सगंज में खड़ी एक बस के खिड़की का शीशा टूटा मिला। जिसे मरम्मत के लिए खड़ा किया गया था। बताया गया कि बुधवार की रात में बस के खिड़की का शीशा टूट गया था। वाराणसी से शीशा मंगाते हुए शीशा का मरम्मत कराने की बात कहीं गई। सोनभद्र डिपो की कुछ बसों में आल वेदर बल्ब नहीं दिखा।

--
वर्जन:
जिन बसों में खिड़की न खुलने और शीशा टूटने की शिकायत मिलती है, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाता है। शीशा टूटने की वजह से एक बस खड़ी है। मरम्मत के लिए वाराणसी से शीशा मंगाया गया है। छठ पूजा के दौरान लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। - विश्राम सिंह, एआरएम, सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed