फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Participating company invests lakhs of rupees

Noida News: लाखों रुपये का निवेश करा भागी कंपनी

Fri, 07 Nov 2025 01:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 07 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Participating company invests lakhs of rupees
निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगकर कंपनी के भागने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट में शिकायत दी गई है। सिकंदराराऊ, सादाबाद व हाथरस के लोगों से एप डाउनलोड कराकर यह ठगी की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव नयावास निवासी मुकेश कुमार ने कोतवाली हाथरस गेट में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि हाथरस जंक्शन के रहने वाले एक युवक ने खुद को ग्लोबल ट्रेवल नाम की कंपनी का एजेंट बताया था और मोबाइल में एप डाउनलोड करने के लिए बोला। उसने बताया कि एप डाउनलोड करने के बाद वॉलेट रिचार्ज करना होगा। इसके बाद रोजाना रुपये आएंगे। 18 सौ रुपये जमा करने वाल हर दिन 60 रुपये, 5300 जमा करने पर 180 रुपये तथा 16800 रुपये जमा करने पर सात सौ रुपये वॉलेट में अतिरिक्त मिला करेंगे।
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि उन्होंने 18 सौ रुपये जमा किए थे, जबकि उनके कुछ मित्रों ने 53 सौ रुपये तक जमा कर दिए थे। अतेंद्र, दीपू, मोहन, रिषी, गौतम, जयराम आदि लगभग 40 लोगों ने रुपये जमा किए थे। मुकेश ने बताया कि अब यह एप बंद हो गया है। बृहस्पतिवार को वे हाथरस जंक्शन स्थित एजेंट के घर पहुंचे तो उसने अभद्रता की तथा रुपये वापस करने की मना करने लगा। इसके बाद वे लोग थाने पहुंचे। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा का कहना है कि कंपनी द्वारा ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed