फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Parthala bridge hanging on 28 wires is ready

Noida News: 28 तारों पर लटका पर्थला ब्रिज बनकर तैयार

Thu, 11 May 2023 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Parthala bridge hanging on 28 wires is ready
28 तारों पर लटका पर्थला ब्रिज बनकर तैयार
विज्ञापन

एनसीआर के पहले केबल सस्पेंशन ब्रिज पर जून से फर्राटा भरेंगे वाहन

तीन साल से रूट डायवर्जन की मार झेल रहे लोगों को मिलेगी राहत



- 697 मीटर फ्लाईओवर की कुल लंबाई

- 150 मीटर का सस्पेंशन ब्रिज बनाया

- 1.50 लाख वाहन इस ब्रिज से गुजरेंगे



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एनसीआर के पहले केबल सस्पेंशन ब्रिज पर अगले माह से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। पर्थला गोल चक्कर के ऊपर 28 तारों पर लटका यह ब्रिज दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर सफर जैसा अहसास कराएगा। पुल का काम लगभग पूरा हो गया है। प्राधिकरण स्तर पर इसके औपचारिक उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। ब्रिज के निर्माण कार्य की वजह से तीन साल से रूट डायवर्जन की मार झेल रहे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, नोएडा सेक्टर-71 अंडरपास से ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक के बीच बिना जाम में फंसे मिनटों में सफर तय किया जा सकेगा।

पर्थला गोल चक्कर पर जाम की समस्या खत्म करने के लिए करीब 85 करोड़ की लागत से 697 मीटर लंबा छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। गोल चक्कर को बचाने के लिए फ्लाईओवर के बीच 150 मीटर हिस्सा केबल सस्पेंशन ब्रिज के रूप में तैयार किया गया है। 28 तारों पर लटके ब्रिज के मुख्य सपोर्ट सिस्टम के लिए गोल चक्कर के बीचोबीच 38 मीटर ऊंचा (लगभग 12 मंजिला) पाइलॉन बनाया गया है। ब्रिज के दोनों ओर 210 मीटर के रैंप भी तैयार हैं। अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज की फिनिशिंग का काम किया जा रहा है, जो 10 से 15 दिन में पूरा हो जाएगा। दिल्ली के वजीराबाद में यमुना नदी के ऊपर सिग्नेचर ब्रिज की तर्ज पर पर्थला ब्रिज बनाया गया है। एनसीआर में यह अपनी तरह का पहला ब्रिज है। ऐसे में इसका उद्घाटन भी खास तरीके से किया जाएगा। जून में यह ब्रिज जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। रोजाना करीब 1.50 लाख वाहन इस ब्रिज से गुजरेंगे।
विज्ञापन


--
‘पर्थला ब्रिज’ के नाम से होगी पहचान

पर्थला गोल चक्कर पर बने केबल सस्पेंशन ब्रिज का प्राधिकरण ने नामकरण भी कर दिया है। इसे पर्थला ब्रिज नाम दिया गया है। एल्युमिनियम शीट का प्रयोग कर बड़े-बड़े अक्षरों में पर्थला ब्रिज लिखने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---



आबादी के साथ बढ़ रहा वाहनों का दबाव

एफएनजी (फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद) मार्ग पर पडऩे वाला पर्थला गोल चक्कर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट का बॉर्डर कहा जाता है। आबादी बढ़ने के साथ ही वाहनों की भीड़ से गोल चक्कर पर जाम की समस्या बढ़ रही है। इससे निपटने के लिए प्राधिकरण ने सेक्टर-71 की ओर से किसान चौक की दिशा में केबिल सस्पेंशन ब्रिज की योजना बनाई थी।

---



नौ माह पहले प्रोजेक्ट पूरा करने का था दावा

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन 23 जून 2022 तय की गई थी। शुरुआत में निर्माण कार्य की तेज गति को देख प्राधिकरण के अधिकारियों ने नौ माह पहले यानी अक्तूबर 2021 में प्रोजेक्ट पूरा करने का दावा कर दिया था। हालांकि, लॉकडाउन और प्रदूषण की वजह से निर्माण कार्यों पर लगी रोक के कारण प्रोजेक्ट में देरी होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed