फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Parents murdered on their 27th anniversary

Noida News: माता-पिता की 27वीं सालगिरह के दिन ही कर दी हत्या

Wed, 04 Dec 2024 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
Parents murdered on their 27th anniversary
दक्षिण दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र के देवली गांव में तिहरे हत्याकांड का मामला
विज्ञापन

सैनिक फार्म में एक उद्योगपति के पीएसओ थे राजेश, बेटी कर रही थी सिविल सर्विस की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देवली गांव निवासी राजेश कुमार (51) व कोमल (46) की बुधवार को 27वीं सालगिरह थी। पूरा परिवार मंगलवार रात को सालगिरह मनाने की तैयारी की बात कर सोया था, लेकिन क्या पता था कि सालगिरह के दिन ही बेटा परिवार खत्म कर देगा। हत्यारोपी अर्जुन बॉडी बिल्डर है और रोज सुबह जिम व सैर करने जाता था।
पुलिस के अनुसार, पड़ोसी बुजुर्ग महिला ने बताया कि जब अर्जुन जिम के लिए निकला था तो उसने मां को गेट बंद करने के लिए कहा था। मुख्य दरवाजे में इंटरलॉक सिस्टम अंदर और बाहर दोनों से लगता है। हैरत है कि बेटे ने परिवार को खत्म कर दिया। राजेश 30 साल से देवली गांव में चौपाल के पास रह रहे थे।
विज्ञापन

इधर, बेटा घर से करीब 20 मीटर दूर जिम के गया और संचालक को हत्या की सूचना दी। जिम से कई युवक अर्जुन के साथ घर पहुंचे। राजेश के गले पर चुन्नी लिपटी हुई थी, जबकि कोमल व कविता के शव कंबल से ढके थे। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही विशेष पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी तिवारी, संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके जैन व दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसजी कंमाडो भी रहे हैं राजेश
पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि राजेश सेना में तैनाती के दौरान एनएसजी कमांडो भी रहे हैं। करीब सात साल पहले वे सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल, सैनिक फार्म में एक उद्योगपति के पीएसओ थे। बेटी सिविल सर्विस की भी तैयारी कर रही थी। अर्जुन भी राष्ट्रीय स्तर का बाॅक्सर है।


80 घंटों में 8 लोगों की हत्या : राजधानी में 30 नवंबर की रात से बुधवार सुबह तक 80 घंटों में 8 लोगों की हत्याएं हुईं हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
ऐसे मारा
राजेश - पहली मंजिल पर मृत मिले। उनकी सोते हुए हत्या की गई। धारदार हथियार से उनका गला काटा गया। सिर पर ही चाकू के दो निशान मिले हैं।
कोमल (47) - कोमल भूतल पर मृत मिली। गला काफी हद तक कटा हुआ था। शरीर के अन्य हिस्सों पर ही चाकू के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने वारदात का विरोध किया।

बेटी कविता (23)- गर्दन करीब-करीब पूरी कटी हुई थी। शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिले हैं।
-------
हत्याकांड दर्दनाक और डराने वाला : केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि हत्याकांड बेहद दर्दनाक और डराने वाला है। हर रोज दिल्लीवासियों की सुबह ऐसी ही डरावनी खबरों के साथ हो रही है। अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। घर के घर बर्बाद हो रहे हैं। मासूम जिंदगियां जा रही हैं। सुरक्षा की जिनकी जिम्मेदारी है, वे लोग चुपचाप सब होते देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article