फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Paperless Delhi Assembly in 100 days: Vijendra Gupta

100 दिन में पेपरलेस दिल्ली विधानसभा : विजेंद्र गुप्ता

Wed, 26 Mar 2025 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Paperless Delhi Assembly in 100 days: Vijendra Gupta
आगामी मानसून सत्र से विधानसभा की कार्यवाही नेवा एप्लीकेशन के माध्यम से चलेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगले 100 दिनों में ई-विधानसभा प्रणाली लागू की जाएगी। इसके तहत आगामी मानसून सत्र से विधानसभा की कार्यवाही नेवा एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित होगी।

विधानसभा में विजेंद्र गुप्ता ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली पहली विधानसभा बन सकती थी जो पेपरलेस होती, लेकिन पूर्व सरकार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की। 22 मार्च को विधानसभा और संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के बीच समझौता हुआ है, जिसके तहत इस परियोजना को लागू करने के लिए पूरा वित्तीय सहयोग केंद्र सरकार करेगी। ई-विधानसभा परियोजना लागू होने के बाद सदन की कार्यवाही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी। इसके तहत विधायकों को नोटिस, प्रश्न और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने की सुविधा मिलेगी। हर सदस्य के फोन, टैबलेट या टच स्क्रीन डेस्कटॉप पर विधानसभा के सभी रिकॉर्ड और कार्यसूची उपलब्ध होगी। सभी विधायी कार्य, चर्चाएं, समितियों के कार्य और रिपोर्ट पूरी तरह डिजिटल रूप में संचालित होंगे। निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के प्रबंधन में भी यह एप्लीकेशन उपयोगी साबित होगी। विधानसभा सचिवालय में एक स्थायी सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां विधायकों को डिजिटल प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक विधायक की सीट पर टच स्क्रीन डेस्कटॉप लगाया जाएगा। यह एप्लीकेशन टैबलेट और मोबाइल डिवाइस पर भी उपलब्ध होगी, जिससे विधायक कभी भी कहीं भी इसका उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed