फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Panic among villagers adjoining Aravalli hill after getting injured leopard

घायल तेंदुआ मिलने पर अरावली पहाड़ी से सटे ग्रामीणों में दहशत

Sun, 30 Jan 2022 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Panic among villagers adjoining Aravalli hill after getting injured leopard
Panic among villagers adjoining Aravalli hill after getting injured leopard
तावडू। खंड के गांव पढ़ेनी में शनिवार को कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के निकट एक घायल नर तेंदुआ मिला था। वन्यजीव कर्मियों की टीम ने तेंदुआ को उपचार के लिए रोहतक चिड़ियाघर भेज दिया था। इसके बाद से गांव पढ़ेनी सहित आसपास के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि तेंदुए का साथी मादा भी आसपास के गांवों से लगते अरावली क्षेत्र में छिपा हो सकता है। डर की वजह से ग्रामीणों ने अरावली पहाड़ के साथ लगते खेतों में रात के समय सिंचाई करनी बंद कर दी है।
विज्ञापन

वन विभाग दरोगा मुबीन का कहना है की पहाड़ों में पानी नहीं मिलने और जंगलों से भटकने के कारण तेंदुएं बस्तियों की ओर पहुंच जाते हैं। नर मादा केवल मिलन के दौरान ही साथ घूमते हैं। तेंदुओं की अपनी एक निश्चित सीमा होती है। इससे ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

गांव पढ़ेनी, धुलावट, मालाका, पचगांवा, चीला, छारौड़ा, सिलखो, सहसौला, चाहलका, भगांह और खरख जलालपुर के ग्रामीण निजाम, अरशद, राशिद, ओमप्रकाश, साजिद, आबिद, निसार, खुर्शीद नंबरदार, नेक मोहम्मद, सब्बीर, जहीर आदि का कहना है कि ये गांव अरावली पहाड़ के साथ सटे हुए हैं। गांव पढ़ेनी की आबादी के निकट एक तेंदुआ के मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। डर की वजह से किसानों ने रात के समय अरावली पहाड़ के साथ लगते खेतों में पानी देना छोड़ दिया है। शाम होते ही बच्चों ने घरों से निकला बंद कर दिया है। ग्रामीणों को डर है कि कहीं पकड़े गए नर तेंदुआ का दूसरा मादा साथी छिपा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेवात क्षेत्र के अरावली पहाड़ों में वनों का आकार सिमटने से वन्य जीवों के रहने का संकट लगातार गहराता जा रहा है। दो दशक पहले वन्य प्राणियों का जमघट रहने वाले क्षेत्र में अब गीदड़ ,नील गाय व अन्य छोटे बड़े प्राणी ही कभी-कभार नजर आते हैं। नील गाय भी पानी और खाना नहीं मिलने के कारण अब गांवों की ओर अपना रुख कर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व सरपंच शबनम खान, पूर्व पंच मोहम्मद हासिम, पूर्व सरपंच बशीर, पूर्व सरपंच खालिद, हाजी उसमान, यूूनुस नंबरदार आदि का मानना है कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई व खनन माफियों की वजह से धीरे-धीरे जिले के पहाड़ी जंगल सिमटते जा रहे हैं। इस कारण वन्य जीवों पर संकट गहरा रहा है। नील गाय समेत अन्य जानवर जंगल में रहने की बजाय अब गांवों की ओर भोजन और पानी की तलाश में भटक रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से अरावली क्षेत्र में सिमटते पेड़-पौधों व जगंलों पर ध्यान देने की फरियाद की है, ताकि वन्य प्राणी सुरक्षित रह सके।

डरने की जरूरत नहीं
गुरुग्राम वन्य जीव निरीक्षक राजेश चहल ने बताया की ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है। घायल अवस्था में मिला तेंदुआ रास्ता भटककर ही पहुंचा थी। किसी अन्य तेंदुएं के आशंका को उन्होंने सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed