फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pandal built on the theme of North culture

Noida News: नॉर्थ कल्चर की थीम पर बना पंडाल

Tue, 30 Sep 2025 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Pandal built on the theme of North culture
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी-2 सोसाइटी के 10वें एवेन्यू में 10वें एवेंन्यू संस्कृति विहार की ओर से दसवीं बार दुर्गा पूजा की जा रही है। सोसाइटी में नॉर्थ कल्चर की नवरात्रि थीम पर पंडाल को सजाया गया है। पंडाल में लोगों को बिजनौर व बिहार की संस्कृति दिख रही है। 10 एवेन्यू संस्कृति विहार के एओए अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने बताया कि पूजा में क्षेत्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन किया जा रहा है। सोसाइटी के सभी परिवार मिलकर पूजा करते हैं। पंडाल में नॉर्थ कल्चर के आधार पर ईको-फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र होता है।
विज्ञापन

--------------
मां दुर्गा के नौ रूपों से अवगत करा रहा पंडाल
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक ईकोविलेज-2 सोसाइटी में सुपरटेक ईकोविलेज-2 मंदिर ट्रस्ट की ओर से आठवीं बार मां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों की ओर से पंडाल को नवरात्रि थीम पर बनाया गया। थीम का उद्देश्य लोगों को मां दुर्गा के नौ रूपों से अवगत कराना है। इस वर्ष भी पूजा में बंगाल व गुजरात की झलक दिख रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद कुमार राय ने बताया कि दुर्गा पूजा का आयोजन सोसाइटी के सहयोग किया जाता है। इसमें महिलाओं व बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। पंडाल में ईको-फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित की गई है। डांडिया, गरबा, माता की चौकी, हवन आदि का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed