फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Panchayati order of 50 thousand rupees penalty for buying milk or goods

Noida News: दूध या सामान खरीदने पर 50 हजार रुपये दंड का पंचायती फरमान

Thu, 13 Jul 2023 01:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 13 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Panchayati order of 50 thousand rupees penalty for buying milk or goods
दूसरे समुदाय से वास्ता रखा तो देना होगा 50 हजार जुर्माना
विज्ञापन

-पंचायत कर सुनाया फरमान, उनसे दूध या अन्य सामान खरीदने पर भी लगाई रोक
संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। गांव शादीपुर छिड़ोली में मदरसा बनाने से रोकने वाले समुदाय से वास्ता रखने पर 50 हजार रुपये का दंड देना होगा। गांव में हुई एक समुदाय की पंचायत ने यह फरमान सुनाया है। मामले को लेकर पुलिस, पीएससी एवं राजस्व विभाग की टीम गांव में तैनात है। प्रशासन दोनों पक्षों से वार्ता करने में जुटा है।

तहसील दादरी क्षेत्र के गांव शादीपुर छिड़ोली में खसरा संख्या 194 झील की सरकारी जमीन है। जमीन पर एक समुदाय के लोगों ने कब्जा कर मदरसा बना लिया है। मामले की शिकायत दो दिन पहले दूसरे समुदाय के लोगों ने दादरी के उप जिलाधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन देकर की थी। शिकायत देने के बाद दूसरे समुदाय की ओर से गांव में पंचायत की गई। पंचायत में फरमान सुनाया गया कि मदरसे का विरोध करने वाले समुदाय से कोई भी व्यवहार नहीं रखा जाए। यहां तक कि दूध समेत अन्य सामानों की खरीद फरोख्त भी उनसे नहीं किया जाए। ऐसा करने वाले से 50 हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा। वहीं, एक समुदाय का आरोप है कि उनके दूध आदि के पैसे दूसरे समुदाय पर चल रहे हैं। उन्हें देने से भी उन लोगों ने साफ इंकार कर दिया है। आरोप है कि धर्म परिवर्तन कर गांव में रहने पर व्यवहार रखने की बात कही गई है। एक समुदाय का कहना है कि उस जमीन पर पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर बनाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी है।
कोट्सपांच साल पूर्व मदरसा सरकारी जमीन पर बनाया गया था। उसे हटाने के लिए पहुंची राजस्व टीम को ग्रामीणों ने स्वयं हटाने का आश्वासन दिया था। हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। एहतियातन गांव में पुलिस, पीएसी और राजस्व विभाग की टीम मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक कुमार, उप जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed