फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Panchayat elections: 3000 candidates filed papers for 1326 posts

पंचायत चुनाव : 1326 पदों पर 3000 ने पर्चा भर पेश की दावेदारी

Fri, 09 Apr 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 3000 candidates filed papers for 1326 posts
घूंघट में नामांकन दाखिल करने पहुंची प्रत्याशी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई है। जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 1326 पदों पर कुल 3000 लोगों ने नामांकन किया है। आखिरी दिन सभी पदों पर 1948 नामांकन किए गए। इनमें जिला पंचायत सदस्य के पांच पदों पर 25 पर्चे भी शामिल हैं। अब 9 और 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।
विज्ञापन

आखिरी दिन बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 113 में जिला पंचायत सदस्य पदों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी, लेकिन दोपहर तक केवल एक प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचा। दोपहर तीन बजे तक भाजपा, कांग्रेस, बसपा और आप के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। आप की तरफ से अशोक जाटव ने वार्ड नंबर पांच से पर्चा दाखिल किया है। वहीं, कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामांकन के दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य पदों पर 25, ग्राम प्रधान पदों पर 539, बीडीसी के पदों पर 465 और ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर 919 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
भाजपा की तरफ से वार्ड-1 से मोहिनी जाटव, वार्ड-2 से गीता देवी, वार्ड-3 से देवा भाटी, वार्ड-4 से विपिन उर्फ सोनू प्रधान और वार्ड-5 से अमित चौधरी ने पर्चा दाखिल किया है। इस दौरान सांसद डा महेश शर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार पर नहीं मिला कांग्रेस को प्रत्याशी
कांग्रेस को वार्ड नंबर चार पर कोई प्रत्याशी नहीं मिला है। पार्टी कैमराला निवासी विजयपाल को लड़ाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन कोरोना संक्रमित होने से ऐसा नहीं हो सका। अन्य कार्यकर्ता का नामांकन कराने का प्रयास भी किया, लेकिन सभी कागजात पूरे नहीं हो सके। जिस पर कांग्रेस ने किसी मजबूत निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला लिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पार्टी किसी को अपना समर्थन देंगी। वहीं, बृहस्पतिवार को वार्ड-1 से सावित्री, वार्ड-2 से रुपल नागर, वार्ड-3 से राजेंद्र फौजी और वार्ड-5 से वरुण भाटी ने नामांकन किया है।
एक सीट पर बसपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी
बसपा ने वार्ड नंबर एक पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह का कहना है कि वार्ड एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वहां पर पार्टी के काफी कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगा था, लेकिन किसी को टिकट नहीं दिया गया। बाकी वार्ड नंबर दो से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयवती नागर, वार्ड नंबर चार से अवनीश भाटी ने नामांकन किया है। बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर तीन से वीरेंद्र प्रधान और वार्ड नंबर पांच से ठाकुर कपिल छोंकर ने पर्चा दाखिल किया है।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने तोड़े नियम
ग्रेटर नोएडा। जिले में धारा-144 के साथ-साथ कोविड-19 की गाइडलाइन भी लागू है, लेकिन बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका पालन नहीं किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट के गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी थी। नामांकन करने के बाद जब सभी प्रत्याशी बाहर पहुंचे तो उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। काफी ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। भीड़ में सांसद डॉ. महेश शर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस ने भीड़ को हटाने की जरूरत नहीं समझी। जबकि पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक है। ब्यूरो

घूंघट में नामांकन करने पहुंची प्रत्याशी
एक महिला घूंघट में जिला पंचायत सदस्य के पद पर नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंची। बिसाहड़ा गांव निवासी सुधा ने वार्ड नंबर एक से पर्चा दाखिल किया। दोपहर 12 बजे के बाद वे नामांकन करने पहुंची थीं। कलेक्ट्रेट में आने से लेकर पर्चा दाखिल करने के दौरान और वापस जाने तक प्रत्याशी घूंघट में रही।
पंचायत चुनाव के कुल प्रत्याशी
ब्लॉक ग्राम प्रधान बीडीसी ग्राम पंचायत सदस्य
बिसरख 340 318 270
जेवर 451 262 502
दादरी 265 230 294
कुल 1056 810 1066
जिला पंचायत सदस्य पदों के कुल प्रत्याशी
वार्ड नामांकन पत्र
एक 17
दो 09
तीन 13
चार 12
पांच 17
कुल 68
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed