{"_id":"689b6f483ad6a2e50b0be427","slug":"pan-oasis-basement-flooded-vehicles-parked-in-water-noida-news-c-1-gnd1002-3277984-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पैन ओएसिस के बेसमेंट के जलभराव, पानी में खड़ी रहीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पैन ओएसिस के बेसमेंट के जलभराव, पानी में खड़ी रहीं गाड़ियां
विज्ञापन
फोटो है
-सोसाइटी निवासियों का आरोप, एओए ने क्लब संवारने पर दिया ध्यान, बेसमेंट की सुध नहीं ली
-एक बार की बारिश में बेसमेंट में हुआ जलभराव, लोग फिसलकर गिरे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी का बेसमेंट बारिश से जलभराव हो गया। और गाड़ियां पानी में खड़ी रहीं। सोसाइटी निवासियों को बेसमेंट में पानी से होकर गुजरना पड़ा। सोसाइटी निवासियों ने बताया कि एओए के कार्यकाल को एक साल बीतने वाला है लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर कोई काम नहीं किया गया है। जबकि निवासियों से हर महीने मेंटेनेंस लिया जा रहा है। एओए को सबसे पहले मेन गेट बनवाना था लेकिन नहीं बनवाया गया। सारा पैसा क्लब में लगा दिया गया। लेकिन बेसमेंट में एक्सपेंशन ज्वाइंट की समस्या ठीक करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।
सोसाइटी की एओए में विवाद की स्थिति बन चुकी है और कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पांच एओए पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोसाइटी में कुल 18 टावर और 2050 फ्लैट हैं। एक्सपेंशन ज्वाइंट की समस्या होने की वजह से बेसमेंट के पिलर लगातार खराब हो रहे हैं यदि इसी तरह से पानी आता रहा तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। लोहे के सरिया बाहर दिखाई दे रहे हैं और प्लास्टर गिर रहा है। निवासियों ने बताया कि पंप से पानी बाहर निकालने के बाद कीचड़ होने से कई लोग फिसलकर गिर गए।
कोट
बारिश में पानी भर गया था लेकिन पंप से निकालने में दो-तीन घंटे लग गए। किसी के गिरने की कोई सूचना नहीं आई है। जीबीएम में बजट पास करके क्लब का डेकोरेशन करवाया गया है। एओए पदाधिकारियों का इस्तीफा हमने स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन
सुनील यादव, अध्यक्ष, पैन ओएसिस सोसाइटी