फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Palomi Pavini Shukla of Lucknow included in the special list of Cosmopolitan magazine navya naveli nanda and mitali raj also include

उपलब्धि: लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला को 'कॉस्मोपॉलिटन' पत्रिका ने किया सम्मानित, सूची में हैं ये हस्तियां

Fri, 03 Dec 2021 07:42 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 03 Dec 2021 07:42 PM IST
सार

अनाथ बच्चों पर लिखी उनकी पुस्तक 'पृथ्वी के सर्वाधिक निःशक्त- भारत के अनाथ' तथा उनके परिश्रम द्वारा कई राज्यों में अनाथ बच्चों हेतु नीतिगत बदलाव आए हैं, जिनमें अनाथ बच्चों के लिए आरक्षण, बजट वृद्धि आदि सम्मिलित हैं।

विज्ञापन
Palomi Pavini Shukla of Lucknow included in the special list of Cosmopolitan magazine navya naveli nanda and mitali raj also include
पॉलोमी पाविनी शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विख्यात पत्रिका 'कॉस्मोपॉलिटन' ने अपनी 25वीं वर्षगांठ पर प्रकाशित विशेष संस्करण में ऐसे व्यक्तियों की सूची जारी की है, जो निडरता, साहस व लगन से विशिष्ट योगदान देते हुए अपने क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाए हैं। इस सूची में लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला भी शामिल की गई हैं। 

विज्ञापन


लंबे अरसे से अनाथ बच्चों को समान अधिकार दिलाने व उनके हित की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। अनाथ बच्चों पर लिखी उनकी पुस्तक 'पृथ्वी के सर्वाधिक निःशक्त- भारत के अनाथ' तथा उनके परिश्रम द्वारा कई राज्यों में अनाथ बच्चों हेतु नीतिगत बदलाव आए हैं, जिनमें अनाथ बच्चों के लिए आरक्षण, बजट वृद्धि आदि सम्मिलित हैं।
विज्ञापन


इस सूची में कई विख्यात व्यक्ति सम्मिलित किए गए हैं, जैसे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सिरीशा बांदला, अभिनेत्री नीना गुप्ता एवं तानिया माणिकतला, अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा, गायक अमाल मलिक, फीडिंग इंडिया अभियान के जनक अंकित कवत्रा, लेखिका सीमा आनंद, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन




पॉलोमी पाविनी शुक्ला द्वारा अनाथ बच्चों के लिए किए जा रहे परिश्रम को पहले भी कई बार सराहा गया है। हाल ही में विख्यात अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका 'फोर्ब्स' ने भी अपनी 'Under 30' सूची में उन्हें सम्मिलित किया था। यह सूची 30 ऐसे व्यक्तियों की है, जो 30 वर्ष से कम आयु के हैं तथा जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है। 


इसके साथ ही उन्हें 'फेमिना' पत्रिका ने भी वर्ष 2021 की 'Fab 40' सूची में शामिल किया था। देश भर की 40 महिलाओं की इस सूची में अन्य विख्यात महिलाएं भी शामिल की गई थीं, जैसे टोक्यो ओलंपिक्स में देश को गौरान्वित करने वाली रानी रामपाल व मीराबाई चानू, सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में आईं चार न्यायमूर्ति, इसरो के मंगलयान मिशन की महिला वैज्ञानिक, स्मृति ईरानी, मीनाक्षी लेखी, महुआ मोइत्रा, पीवी सिंधु, बरखा दत्त, आलिया भट्ट, मसाबा गुप्ता, भूमि पेडनेकर, नीता अंबानी, कोनेरू हम्पी आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed