फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pakistani intelligence agency ISI Strengthening sleeper cells at the behest of ISI Major Crime Being Planned

साजिश का खुलासा: ISI के इशारे पर स्लीपर सेल कर रहे थे मजबूत, पाक के कट्टरपंथी यूट्यूबर के संपर्क में थे दोनों

Sat, 25 Apr 2026 01:12 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 25 Apr 2026 01:12 PM IST
सार

एटीएस की जांच में पता चला है कि बागपत के रमाला निवासी तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और पुरानी सीमापुरी दिल्ली निवासी समीर खान आईएसआई के संपर्क में थे। इसी के निर्देशन में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व आबिद जट के कहने पर दोनों काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Pakistani intelligence agency ISI Strengthening sleeper cells at the behest of ISI Major Crime Being Planned
समीर खान और तुषार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर एनसीआर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी। कहीं ग्रेनेड फेंकना था तो किसी की हत्या करनी थी। वारदातों के लिए स्लीपर सेल भी तैयार की जा रही थी, लेकिन भनक लगते ही यूपी एटीएस ने दो आतंकियों को बृहस्पतिवार को नोएडा से दबोच लिया। 
विज्ञापन


अब यूपी एटीएस की टीम पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। एटीएस की जांच में पता चला है कि बागपत के रमाला निवासी तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और पुरानी सीमापुरी दिल्ली निवासी समीर खान आईएसआई के संपर्क में थे। 
विज्ञापन


इसी के निर्देशन में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व आबिद जट के कहने पर दोनों काम कर रहे थे। ये लोग पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय थे और स्लीपर सेल को मजबूत करने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों की रेकी की
इन लोगों ने हाल के दिनों में एनसीआर के कई शहरों में जाकर महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी और अब वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपति तुषार चौहान व समीर खान इसी को लेकर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। 
 

सोशल मीडिया से संपर्क में आने के बाद दोनों की उससे ऑडियो व वीडियो कॉल पर बात होने लगी थी।  भट्टी के दिए टारगेट में उन्हें घरों पर भी ग्रेनेड से हमला करना था। पाकिस्तानी एजेंटों ने तुषार और समीर को पैसे और पिस्टल भी भिजवाए थे, जो उनके पास से बरामद हुईं  हैं।

एटीएस के मुताबिक नेटवर्क में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं, जिन्हें खोजा जा रहा है।  दोनों आरोपियों ने कुछ लोगों को जान से मारने की भी धमकी दी है। इनमें से कई कॉल पर पाकिस्तानी हैंडलर भी जुड़े थे। 

बहकावे में आकर दूसरे धर्म के प्रति आकर्षित हुआ तुषार 
20 वर्षीय तुषार चौहान वर्तमान में कंकरखेड़ा, मेरठ में रहता था। उसने एजेंसी को बताया कि सोशल मीडिया व अन्य लोगों के बहकावे में आकर वह इस्लाम के प्रति आकर्षित हो गया था। झुकाव बढ़ने से उसने इस्लामिक परंपराओं का भी पालन करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अपना नाम हिजबुल्ला अली खान रखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed