{"_id":"6903b089bdfc7011c60b5b06","slug":"paddy-potatoes-and-oilseeds-are-getting-wet-and-there-is-a-crisis-on-pulses-production-na-news-c-96-1-ame1008-151242-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भीग रहा धान, आलू संग तिलहन दलहन की पैदावार पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भीग रहा धान, आलू संग तिलहन दलहन की पैदावार पर संकट
Fri, 31 Oct 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों और खलिहान में पड़ी धान की फसल भीग गई है। कई जगह खड़ी धान की फसल तेज हवाओं से जमीन में गिरी पड़ी है। बारिश से आलू संग तिलहन व दलहन की फसल के भी खराब होने की आशंका काफी बढ़ गई है। किसानों के अनुसार अगर बारिश न थमी तो तैयार धान की फसल व अन्य फसल का पूरी तरह चौपट होना तय है।
खेतों में धान की फसल पक कर तैयार है। बूंदाबांदी शुरू होने से पहले किसानों ने धान की कटाई व मड़ाई तेज की थी। इसके साथ ही आलू, मटर, चना, सरसों, अलसी आदि फसलों की बोआई शुरू कर दी थी। बड़ी संख्या में किसानों ने मजदूर लगाकर धान की कटाई करा दी है, जो खेत व खलिहान में पड़ी है। बीते चार दिनों से बदले मौसम और बूंदाबांदी ने किसानों को परेशान बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञ प्रो. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। आगामी 24 घंटे में बूंदाबांदी संग हल्की बारिश होने की संभावना है।
धान की पैदावार घटने की आशंका
बाजार शुकुल। पाली गांव के किसान अंजनी पांडेय ने कहा कि तैयार धान की फसल बारिश से खेतों में गिर रही है और भीग जाने से उसमें जमाव की आशंका बढ़ गई है, जिससे धान की गुणवत्ता और मात्रा दोनों प्रभावित होंगी। अंदीपुर गांव निवासी किसान भगवान दत्त शुक्ल ने बताया कि खेतों में पानी भरने से बोआई में देरी होगी, जिसका सीधा असर इन फसलों की उपज और लाभ पर पड़ेगा।