फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PAC will also be deployed in Rishikesh and Raiwala.

Noida News: ऋषिकेश और रायवाला में पीएसी भी रहेगी तैनात

Thu, 20 Nov 2025 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
PAC will also be deployed in Rishikesh and Raiwala.
रायवाला और ऋषिकेश क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक चाकचौबंद बनाने की कवायद शुरू की गई है। पुलिस ने जनपद मुख्यालय से शहर के लिए एक प्लाटून पीएसी की मांग की है, जो शहर में ही तैनात रहेगी। ऋषिकेश शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन यहां एक प्लाटून पीएसी तैनात करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एसएसपी कार्यालय में मांग भेजी गई है। मंगलवार रात एसपी देहात जया बलूनी ने ऋषिकेश व रायवाला क्षेत्र में रात्रि चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया।इसके तहत एसपी बलूनी ने इंद्रमणि बड़ोनी चौक, जंगलात बैरियर, श्यामपुर, रायवाला, आइडीपीएल, एम्स रोड, कोयल घाटी, चंद्रभागा पुल आदि स्थानों का जायजा लिया। एसपी बलूनी ने इंद्रमणि बडोनी चौक पर भी चेकिंग के निर्देश दिए। बलूनी ने बताया कि ऋषिकेश और रायवाला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के साथ अब पीएसी की तैनाती की भी तैयारी है। वहीं, कोतवाली में पुलिसकर्मियों के साथ आयोजित बैठक में एसपी जया बलूनी ने लंबित विवेचनाओं को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed