फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Oxygen plant being built in Mandikheda Hospital

मांडीखेड़ा अस्पताल में बन रहा ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 14 May 2021 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant being built in Mandikheda Hospital
अंतराम खटाना
विज्ञापन

नूंह। रोजका मेव स्थित एमएमटीसी पंप इंडिया लिमिटेड ने मेवात चैंबर्स ऑफ कामर्स के आह्वान पर जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की पहल शुरू की है। 14 लाख की लागत से लगाए जाने वाले इस प्लांट से 25 वेंटिलेटर बेड को ऑक्सीजन की आपूर्ति मिलेगी। इस प्लांट से जल्द ही लोगों को ऑक्सीजन मिलने लगेगी। बीते एक सप्ताह से ऑक्सीजन प्लांट पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसके बनने से स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत मिलेगी। अभी ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अन्य जगहों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हालांकि, जिले में बीते कुछ दिनों से प्रशासन ने ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित नहीं होने दिया है।
एमएमटीसी पंप इंडिया के अधिकारी अजय अहलावत ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 90 लाख की लागत से बनाए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए भी वह पूरा सहयोग करेंगे। एमएमटीसी पंप इंडिया वर्षों से जिले में मेवात चैंबर्स ऑफ कामर्स इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर सार्वजनिक कार्यों में सहयोग कर रहा है। बीते वर्ष भी कोरोना काल में बेहतर कार्य किया था। हाल ही में मेवात चैंबर्स ऑफ कामर्स इंडस्ट्रीज ने 1 लाख 15 हजार मास्क, 6 वेंटिलेटर बेड मांडीखेड़ा अस्पताल को प्रदान किए हैं। इसके अलावा एक फ्रीजर भी दिया है। सोहना के सिविल अस्पताल में भी चार कूलर, वाटर कूलर और आरओ प्रदान किया है। (संवाद)
विज्ञापन

-----
संकट की इस घड़ी में सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। पूर्व की भांति हाल में इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने कोरोना से निपटने के लिए सहयोग किया है। आगे भी सहयोग करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपाल खटाना, सचिव, मेवात चैंबर्स ऑफ कामर्स, रोजका मेव
-----
मांडीखेड़ा में बनने वाले इस ऑक्सीजन प्लांट से काफी राहत मिलेगी। इस पर यहां तेजी से कार्य चल रहा है। एक-दो दिन में आपूर्ति शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी पाइपलाइन का कार्य शेष है।
डॉ. बंसत दुबे, उप सिविल सर्जन, मांडीखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed