फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   over seven thousand youngers has started their own company

Noida News: एनिमेशन से लेकर आईटी तक शहर के युवाओं से शुरू किया स्टार्टअप

Sat, 25 Jul 2026 01:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
over seven thousand youngers has started their own company
सेक्टर 62 स्थित यूपीआईडी में शामिल छात्र : फाइल
– अब तक 55 तरह के 7 हजार से ज्यादा स्टार्टअप युवाओं ने आजमाया हाथ, मिली सफलता
विज्ञापन


ऋषभ कौशल
नोएडा। शहर के युवा एनीमेशन से लेकर आईटी तक अपना स्टार्टअप शुरू कर उद्योग के क्षेत्र में अपना पैर पसार रहे हैं। जहां 55 तरह के करीब 7 हजार से ज्यादा स्टार्ट अप युवाओं ने चुना है।

जिला उद्योग केंद्र से मिले आंकड़ों के अनुसार शहर के युवा सबसे ज्यादा आईटी क्षेत्र में अपना स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। अब तक करीब 1158 युवाओं ने आईटी क्षेत्र में अपनी कंपनी शुरू की। अकेले 966 ऐसे स्टार्टअप हैं जिनका डीपीआईआईटी में पंजीकरण हो चुका है। 15 ऐसे हैं जिन्होंने अपनी कंपनी को इस लायक बनाया जो 801 एसी का लाभ उठा रहे हैं। वहीं आईटी के बाद हेल्थकेयर एंड लाइफ़ साइंसेज में सबसे ज्यादा युवाओं ने स्टार्टअप शुरू किया। करीब 557 युवाओं ने अपनी कंपनी शुरू की। 453 में डीपीआईआईटी में अपना पंजीकरण कराया। इसके बाद शिक्षा क्षेत्र में 437, प्रोफेशनल एंड कमर्शियल सर्विस क्षेत्र में 412, खानपान में 401 युवाओं ने अपनी कंपनी शुरू की।
विज्ञापन


रोबोटिक्स से लेकर युवा बना रहे खुद का एआई
बता दें, युवा अब सिर्फ पारम्परिक क्षेत्रों में ही बल्कि रॉबिक्स, कंप्यूटर से उठकर खुद की एआई बेस्ड कंपनी भी तैयार कर रहे हैं। यह कंपनियां देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम को आसान करने, वैश्विक सॉफ्टवेयर, क्लाउड पर निर्भरता कम करने में अपना अहम योगदान देते हैं। अब तक 31 युवाओं ने अपने खुद के रोबोट बनाना शुरु कर दिया है। वहीं खुद की एआई कंपनी शुरू करने वाले ऐसे 265 युवाओं ने देश में एआई के भविष्य को मजबूती देने में अपनी भागीदारी निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्रीकल्चर से लेकर वेस्ट मैनेजमेंट की कंपनी भी की शुरू
बता दें, शहर के होनहार युवा अब किसानों के काम को आसान बनाने के लिए नई तकनीकों पर तो काम कर ही रहे हैं, बल्कि शहर के तेजी से बढ़ते वेस्ट के मैनेजमेंट पर भी अपनी तकनीक और पैसे को निवेश कर रहे हैं। एग्रीकल्चर क्षेत्र में 207 और 64 युवाओं ने खुद की वेस्ट मैनेजमेंट करने वाली कंपनी शुरू की।

जिलेभर कुल 21 इनक्यूबेटर संचालित
बता दें, जिलेभर में कुल 21 इनक्यूबेटर संचालित किए जा रहे हैं। जहां युवाओं के स्टार्टअप को धार मिलती है। इनमें एमिटी विश्वद्यालय, बैनेट विश्विद्यालय, बिमटेक, गलगोटिया, गौतमबुद्ध विश्विद्यालय, जिम्स, आईआईएम लखनऊ का नोएडा कैंपस, जेएसएस, नैसकॉम समेत अन्य के इनक्यूबेटर कार्यरत हैं।


अब जाने टॉप सरकारी इनक्यूबेशन सेंटर

–गौतमबुद्ध विश्विद्यालय : 81
–आईआईएम नोएडा कैंपस : 35
–सीएमआईआई जिम्स : 34
–यूपीआईडी : 29

टॉप 5 गैर सरकारी इनक्यूबेटर

–एनआईईटी टेक्नोलॉजी : 149
–जीएल बजाज रिसर्च : 114
–शारदा लॉन्चपैड : 74
–लॉयड और आईआईआईएमटी : 60
–बिरला बिमटेक : 47

अब बात आंकड़ों की :
----
कुल इनक्यूबेटर : 21
कुल पंजीकृत स्टार्टअप : 7723
डीपीआईआईटी से पंजीकृत : 6146
801 एसी के लाभार्थी : 87
-----
जिलेभर में चल रहे इनक्यूबेटर के जरिए युवाओं के स्टार्टअप, उनके आइडिया को बढ़ावा दिया जाता है। अब इन्हें बढ़ावा देने के लिए सरकार नई योजना के तहत स्टार्टअप के लिए निवेश भी उपलब्ध करा रही है।
–पंकज निर्वाण, उद्योग उपायुक्त गौतमबुद्ध नगर

सेक्टर 62 स्थित यूपीआईडी में शामिल छात्र : फाइल

सेक्टर 62 स्थित यूपीआईडी में शामिल छात्र : फाइल

सेक्टर 62 स्थित यूपीआईडी में शामिल छात्र : फाइल

सेक्टर 62 स्थित यूपीआईडी में शामिल छात्र : फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed