फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Over 20 huts were reduced to ashes in just 30 minutes, leaving no opportunity to retrieve belongings.

Noida News: महज 30 मिनट में राख हो गईं 20 से अधिक झुग्गियां, सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला

Fri, 07 Nov 2025 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Over 20 huts were reduced to ashes in just 30 minutes, leaving no opportunity to retrieve belongings.
शुक्रवार सुबह 10 बजे राइस चौक के पास बनीं अस्थायी झुग्गियों में आग लगी
विज्ञापन

आधे घंटे बाद पहुंचीं दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
80 से अधिक झुग्गियां हैं। बाकी पश्चिमी हवा तेज चलने की वजह से बचीं

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में राइस चौक के पास शुक्रवार सुबह 10 बजे अस्थायी झुग्गियों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। धमाके की आवाज आने लगीं। आसमान में धुआं छा गया। इसमें 20 से अधिक झुग्गियां राख हो गईं। करीब 30 मिनट बाद पहुंचीं दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसमें कोई जनहानि की सूचना नहीं है।
आग इतनी तेज फैली कि लोगों को अपना पूरा सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। यहां 80 से अधिक झुग्गियां हैं। पश्चिमी हवा तेज चलने की वजह से बाकी झुग्गियां आग की चपेट में नहीं आईं। लोगों ने बताया कि शुरुआत में आसपास की निर्माणाधीन सोसाइटी के टैंकर से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। झुग्गियों में श्रमिक अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वे आसपास की सोसायटियों और निर्माण स्थलों पर काम करते हैं। जब आग लगी तब सभी सदस्य घरों में थे। उन्होंने पहले महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों निकलकर सुरक्षित पहुंचाया। उसके बाद घरेलू सामान बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर का रिसाव हो सकता है वजह
दमकल विभाग और पुलिस टीम आग के कारणों की जांच कर रही है। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आग पर काबू समय से पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। प्राथमिक अनुमान है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर का रिसाव हो सकता है। अधिकारी जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि बेघर हुए परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
...मेरी किताब जल रही है
घटना के दौरान लोग फ्रिज से लेकर अन्य सामान को लेकर भागते नजर आए। महिलाएं बिलख रही थीं कि उनके घर का पूरा सामान राख हो रहा है और वे कुछ नहीं कर पा रही हैं। इस दौरान एक बच्ची अपने अभिभावक के साथ भागते हुए कह रही थी, ‘मेरी किताब जल रही है।’



सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस से लेकर फायर विभाग के अधिकारियों को टैग करके मदद की गुहार लगाई। कई और झुग्गियां भी आग की चपेट में आ सकती थी, लेकिन हवाओं की रफ्तार ने कई घरों को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article