फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Over 100 girls were born during Navratri.

Noida News: नवरात्रि में जन्मीं 100 से ज्यादा कन्याएं

Thu, 02 Oct 2025 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Over 100 girls were born during Navratri.
जिला अस्पताल में 80 बेटियों ने लिया जन्म, परिवारवाले बोले- घर में मां दुर्गा का रूप आया
विज्ञापन

नेहा शर्मा
नोएडा। नवरात्र पूरा हो गया। इन नौ दिनों में सरकारी अस्पतालों में 100 से ज्यादा बेटियां पैदा हुईं। जिला अस्पताल में नवरात्रि के दौरान 80 बेटियों ने जन्म लिया। 24 सितंबर को अस्पताल में 12 बेटियों और 4 बेटों ने जन्म लिया। 26 सितंबर को भी 12 बेटियों ने जन्म लिया। इन दौरान अस्पताल में उत्साह का माहौल बना रहा।
जन्म लेने वाली सभी बच्चियां और उनकी माताएं स्वस्थ हैं। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि अस्पताल में प्रत्येक दिन 20 से 25 डिलीवरी होती है। नवरात्र में 90 के करीब बेटियों ने जन्म लिया है। कुछ महिलाएं अभी भर्ती हैं।
विज्ञापन


भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 से अधिक बच्चियों ने जन्म लिया। अस्पताल प्रशासन और चिकित्सक भी इस सुखद संयोग से उत्साहित नजर आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान 10 से ज्यादा बच्चियों ने जन्म लिया। इसके अलावा अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बेटियों का आंकड़ा इससे अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां दुर्गा पर रखेंगे बेटी का नाम



प्रसूता विभाग में भर्ती विनीता अग्रवाल ने बताया कि उनके घर में नन्ही परी आई है। नवरात्र में बेटी का जन्म होने से उसका नाम नव्या रखा है। बच्ची के रूप में मेरे घर में मां दुर्गा का रूप आया है। चेतना ने बताया कि रामनवमी के दिन बेटी का जन्म होने से परिवार के लोग खुश हैं। मां दुर्गा के नाम पर ही बेटी का नाम रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed