Noida News: केजीएमयू में रेजिडेंट और नर्सिंग कर्मियों के टकराव में पिस गए ओपीडी के मरीज
हरदोई निवासी रजत पांडेय को किडनी संबंधी समस्या है। इलाज करने के लिए वे सुबह ही केजीएमयू में पहुंच गए थे, लेकिन यहां वह अपना परचा ही नहीं बनवा सके। ऐसे में वह निराश होकर बैठे रहे। लखीमपुर निवासी आशीष कुमार ने जनरल सर्जरी विभाग का परचा बनवाने की कोशिश की, लेकिन काउंटर के सामने रेजिडेंट डटे हुए थे। उन्होंने दूर से आने की बात भी कही, पर बात नहीं बनी।
कैंसर पीड़ित हरदोई निवासी शिवदेवी को दिखाने आए उनके घरवाले भी परचा न बनने से हताश दिखे। काकोरी निवासी शुभम मिश्रा और हरदोई के रवि कुमार जनरल मेडिसिन विभाग में दिखाना चाहते थे। परचा न बनने से उन्हें भी लौटना पड़ा। सुबह 11 बजे के करीब शुरू हुआ रेजिडेंट्स का धरना-प्रदर्शन करीब डेढ़ बजे तक चला। हंगामे के चलते काफी मरीज घर लौट गए। वहीं, काफी मरीज अन्य अस्पताल गए।
डेढ़ घंटे बढ़ाया गया ओपीडी पंजीकरण का समय
केजीएमयू प्रशासन ने हंगामे को देखते हुए ओपीडी पंजीकरण का समय एक बजे से बढ़ाकर ढाई बजे तक कर दिया। मंशा यह थी कि बर्बाद हुए समय की भरपाई कराई जा सके।
जिसने किया प्रदर्शन, उनके हक में फैसला
केजीएमयू में मरीजों की सुनने वाला कोई नहीं है। नर्सिंग स्टाफ ने प्रदर्शन किया तो रेजिडेंट को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद रेजिडेंट ने इलाज बाधित किया तो निलंबन स्थगित हो गया। हर बार होने वाले धरना-प्रदर्शन में मरीजों को ही समस्या हुई, लेकिन मरीज और तीमारदार अपने हक के लिए प्रदर्शन भी नहीं कर पा रहे हैं।
यह है मामला
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार देर रात नर्सिंग अधिकारी शुभम राव ने जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने धरना-प्रदर्शन किया था। केजीएमयू प्रशासन ने प्रारंभिक जांच के आधार पर चार रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित किया। इससे नाराज रेजिडेंट ने सोमवार रात में हंगामा शुरू किया जो मंगलवार सुबह तक चला। इस मामले में डीन प्रो. वीरेंद्र आतम की अध्यक्षता में दोबारा समिति गठित करने के बाद धरना समाप्त हुआ। इसकी वजह से इलाज बाधित हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बुधवार सुबह रेजिडेंट ने निलंबन वापसी और मुकदमा रद्द किए जाने की मांग को लेकर फिर से प्रदर्शन करते हुए ओपीडी के पंजीकरण काउंटर बंद करा दिए। दो घंटे तक काउंटर खुलने नहीं दिया।
निलंबन स्थगित, एफआईआर वापस लेने पर सहमति
जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए फिलहाल के लिए निलंबन स्थगित कर दिया गया है। दोनों पक्ष आपसी सहमति के आधार पर एफआईआर वापस लेने के लिए सहमत हुए हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों के प्रदर्शन के मद्देनजर सुबह साढ़े आठ बजे ही अतिरिक्त स्टाफ लगाकर काफी परचे बनवा दिए गए थे। बाद में आने वाले मरीजों को ही असुविधा हुई। इसे ध्यान में रखकर पंजीकरण का समय बढ़ाया गया था।
- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता केजीएमयू

केजीएमयू में बुधवार को ओपीडी में परचा न बनने से परेशान मरीज। - फोटो : अमर उजाला