फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Out of 565, 450 Divyang and Elderly voted

565 में से 450 दिव्यांगों व बुजुर्गों ने किया मतदान

Fri, 04 Feb 2022 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Out of 565, 450 Divyang and Elderly voted
ग्रेटर नोएडा। तीनों विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। कुल 565 में से 450 मतदाताओं ने वोट डाले। बाकी 115 मतदाताओं के पास मतदान करने का शुक्रवार को आखिरी मौका है। घर-घर मतदान के दौरान काफी मतदाता मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

नोएडा, दादरी और जेवर सीट पर 7231 दिव्यांग और 22916 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। आयोग ने इन्हें घर से मतदान करने की सुविधा दी है, लेकिन तीनों सीट पर केवल 565 लोगों ने सहमति दी थी। बुधवार को तीनों सीट पर प्रशासन की 29 टीमों ने घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान कराया। जेवर व नोएडा में 10-10 और दादरी में नौ पोलिंग पार्टियां लगी थीं। सुबह आठ बजे पोलिंग पार्टियां मतदान कराने रवाना हुईं। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक मतदान चला। मतदान प्रतिशत 79.64 प्रतिशत रहा। पोलिंग पार्टियों को घर-घर जाकर मतदान कराने में काफी समय लगा। कई मतदाता मौके पर भी नहीं मिले। कुछ को बुलाया गया, लेकिन कुछ रिश्तेदारी में गए हुए थे। तीनों रिटर्निंग अफसरों ने बाकी मतदाताओं से शुक्रवार को मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

एक बुजुर्ग मतदाता की हो चुकी है मौत
जेवर के अमीनाबाद उर्फ नियाना गांव में बुजुर्ग मतदाता की मौत हो चुकी है। उन्होंने पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सहमति दी थी, लेकिन 22 जनवरी को बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। रिटर्निंग अफसर रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब पोलिंग पार्टी सुल्तान सिंह के घर पर पहुंची तो मौत की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 फरवरी को नहीं कर सकेंगे मतदान
उपजिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों सीटों पर 565 दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान करने पर सहमति दी है। यह उनका फैसला है। बचे हुए मतदाता शुक्रवार को मतदान कर सकते हैं। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। वे 10 फरवरी को भी ईवीएम से मतदान नहीं कर सकेंगे।
मतदान का विवरण
सीट मतदाता मतदान प्रतिशत
नोएडा 215 167 77.67
दादरी 147 124 84.35
जेवर 203 159 78.32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed