फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Organic Vegitable and fruit market will stand against Corona

जानलेवा वायरस हराने को लगेंगी जैविक फल, सब्जी मंडी

Fri, 20 Mar 2020 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Organic Vegitable and fruit market will stand against Corona
कोरोना को हराने के लिए लगेंगी जैविक फल और सब्जी मंडी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। लोगों की प्रतिरोधक क्षमता पर सीधे अटैक करने वाले कोरोना और उस जैसे अन्य वायरस को हराने के लिए योगी सरकार ने बड़ी पहल की है। प्रदेश के सभी 18 मंडलों की मंडियों में प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को जैविक फल और सब्जियां बेची जाएंगी। अप्रैल के पहले शनिवार से सूबे में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसको लेकर शासन ने कृषि विभाग के अफसरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ के किसान नोएडा की मंडी में फल और सब्जी बेच सकेंगे। हाल में गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रशासन, कृषि विभाग के अफसरों ने भी जैविक खेती को लेकर वार्ता शासन से की थी।
300 किसान गौतमबुद्ध नगर में कर रहे जैविक खेती
शासन से जैविक फल और सब्जी मंडी लगाने के आदेश मिलने के बाद गौतमबुद्ध नगर कृषि विभाग के अफसरों ने किसानों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। दादरी, जेवर, दनकौर और रबूपुरा आदि क्षेत्रों में 300 किसान जैविक खेती में लगे हैं। इन क्षेत्रों के गांव सैंथली, बिसहाड़ा, रूपवास, खुर्शीदपुरा, बंबावड़, खेड़ी और खटाना आदि में बासमती धान, गोभी, पालक, मूली, गाजर, बैंगन, आलू, केला, पपीता और अमरूद आदि जैविक खेती के रूप में उगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं जैविक खेती के लाभ
जैविक खेती में लगे किसान संजीव बताते हैं कि यह केमिकल रहित खेती है। यह जैविक खाद्य, शुद्ध जल और नियमित देखभाल पर निर्भर होती है। सब्जियों का शारीरिक दुष्प्रभाव भी नगण्य होता है। कोरोना वायरस से देश ही नहीं बल्कि विश्व में त्राहिमाम है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को यह वायरस तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में शरीर का प्रतिरोधक तंत्र प्राकृतिक फल और सब्जी खाने से मजबूत होता है। यही तंत्र बीमारियों से बचाव भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंडियों बिकेंगे जैविक सब्जी और फल
मंडल का नाम मंडी समिति (मंडी परिसर)
मेरठ नोएडा
आगरा बरौली अहीर(आगरा)
झांसी किसान बाजार(झांसी)
चित्रकूटधाम बांदा
प्रयागराज फतेहपुर एवं प्रयागराज
वाराणसी वाराणसी
गोरखपुर गोरखपुर
लखनऊ किसान बाजार(लखनऊ)
बरेली बरेली
मुरादाबाद मझोला(मुरादाबाद)
कानपुर नौबस्ता(कानपुर)
अयोध्या अयोध्या
देवीपाटन बहराइच
आजमगढ़ आजमगढ़
मिर्जापुर मिर्जापुर
सहारनपुर सहारनपुर
बस्ती बस्ती
अलीगढ़ अलीगढ़
जैविक फल और सब्जी के सेवन से प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होता है, जो कोरोना से लड़ सकता है। प्रदेश सरकार ने सभी 18 मंडलों में मंडियां तय कर दी हैं। यहां महीने के पहले और तीसरे शनिवार को जैविक फल और सब्जी किसान बेच सकेंगे। अप्रैल के पहले शनिवार से यह व्यवस्था शुरू होगी।
- एएन मिश्र, उपकृषि निदेशक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed