फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Orders worth Rs 3 crores were cancelled due to undeclared war

Noida News: अघोषित युद्ध के कारण तीन करोड़ के आर्डर हुए कैंसिल

Sat, 10 May 2025 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Orders worth Rs 3 crores were cancelled due to undeclared war
- कासना स्थित प्राइड टेक्नोलॉजी इंडिया कंपनी के आर्डर हुए रद्द
विज्ञापन


आशीष चौरसिया

ग्रेटर नोएडा। पहलगाम में हुई घटना के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान व आतंकवादियों पर की गई जवाबी कार्रवाई के बाद से दोनों देशों के बीच तीन दिनों से अघोषित युद्ध चल रहा है। इसका असर शहर के उद्यमियों पर पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा के साइट-5 स्थित कासना की प्राइड टेक्नोलॉजी इंडिया कंपनी का देश के कई हिस्सों में उत्पादों के आर्डर जाने थे, लेकिन अब धीरे-धीरे कैंसिल हो रहे हैं। इसके अलावा कंपनी के मालिक को एक्सपोर्ट करने के लिए दुबई भी जाना था। जिसे दो महीने के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं, माल इंपोर्ट के लिए चाइना में एक बैठक में शामिल होने के लिए जाना था। यहां का दौरा भी रद्द कर दिया है।

ग्रेटर नोएडा के साइट-5 स्थित कासना की प्राइड टेक्नोलॉजी इंडिया कंपनी के डायरेक्टर दिनेश चौहान ने बताया कि राजस्थान, पंजाब के जालंधर और नेपाल के अलावा उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, बरेली, आजमगढ़ समेत अन्य शहरों में उत्पादों के आर्डर लगे हुए थे। जिनको इसी महीने भेजा जाना था, लेकिन अब खरीदारों ने आर्डर अपने होल्ड कर दिए हैं। अधिकतर का जवाब आया है। कि बार्डर पर स्थिति सुधरने के बाद आर्डर रिसीव करेंगे। उन्होंने बताया कि करीब दो से तीन करोड़ के उत्पाद उनके इन सभी स्थानों पर जाने थे। जोकि अब कैंसिल हो गए हैं। जिस कारण उनके कंपनी में काम पर भी काफी प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

चाइना और दुबई का दौरा किया रद्द


उन्होंने बताया कि उन्हें मई के इसी सप्ताह में दुबई जाना था। वहां पर अपने उत्पाद के एक्सपोर्ट करने के लिए बैठक करने के लिए जाना था। उन्होंने बताया कि इसके लिए 90 लाख रुपये की कोटेशन जमा कर रखी थी। इसके अलावा उन्हें चाइना कंपनी के लिए माल इंपोर्ट करने के लिए होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए जाना था। जिसके लिए उनकी सारी बातें हो चुकी थीं, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग की स्थिति को देखते हुए दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि दुबई की एक कंपनी के भी कुछ सदस्यों को ग्रेटर नोएडा कंपनी का विजिट करने के लिए आना था। जोकि वो उत्पादों का आर्डर देने वाले थे। उन लोगों ने भी कंपनी के विजिट को टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed