फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opposition to the authority's team that broke the illegal construction

Noida News: अवैध निर्माण तोडऩे गई प्राधिकरण की टीम का विरोध

Sat, 26 Aug 2023 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the authority's team that broke the illegal construction
फोटो
विज्ञापन



अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची प्राधिकरण की टीम का विरोध

- किसान नेताओं से पुलिस की नोकझोंक, अधूरी कार्रवाई कर लौटा दस्ता

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अवैध निर्माण तोड़ने सेक्टर-147 के नलगढ़ा पहुंची प्राधिकरण की टीम को किसानों और स्थानीय ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब तीन हजार वर्गमीटर जमीन के एक हिस्से में बने निर्माण को तोड़ने के दौरान प्राधिकरण की टीम का जमकर विरोध हुआ। इस दौरान किसान नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी गई। विरोध बढ़ता देख प्राधिकरण दस्ते को कार्रवाई अधूरी छोड़कर लौटना पड़ा।

प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक केवी सिंह ने बताया कि सेक्टर-147 नलगढ़ा में करीब तीन हजार वर्गमीटर जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। मौके पर निर्माण कार्य बंद कराकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस बीच कुछ किसान नेता और ग्रामीण एकत्रित होकर विरोध करने लगे। परियोजना प्रबंधक का कहना है कि जमीन प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित है। जिस पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। अवैध कब्जा करने और कराने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं,कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर ने बताया कि जिस किसान की जमीन है वो उस स्थान पर मकान बनाकर रह रहा है। बारिश के कारण दीवार गिर गई थी, जिसका निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन प्राधिकरण के दस्ते ने जबरन निर्माण तोड़ दिया। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। जिसके बाद प्राधिकरण के दस्ते को लौटना पड़ा। बेगराज गुर्जर के नेतृत्व में लाट साहब लोहिया, प्रेम सिंह भाटी, राजबीर मुखिया, सुभाष भाटी, रवि लोहिया, अजब सिंह लोहिया सहित कई किसान प्राधिकरण के ओएसडी से मिले और कार्रवाई का विरोध किया। किसान नेताओं ने कहा कि 47 वर्षों से नोएडा के किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसान संगठन धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी समस्याओं का समाधान करने की जगह गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed