फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opposition to MP Imran Masood in village Sheikhpura, uproar

Noida News: गांव शेखपुरा में सांसद इमरान मसूद का किया विरोध, हंगामा

Mon, 10 Nov 2025 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 10 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Opposition to MP Imran Masood in village Sheikhpura, uproar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी अमजद का सातवें दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। गांव में पीड़ित पक्ष से सांसद इमरान मसूद मिलने पहुंचे तो लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। सांसद ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
तीन नवंबर से अमजद लापता है। भाई अशरफ ने गांव के रहने वाले फरमान, उसकी पत्नी रुखसार, भाई सलीम, शमीम और आरोपी फरमान के साले के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने और रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उसने अमजद की हत्या कर शव को ढमोला नदी में फेंक दिया है। पुलिस सात दिनों से ढमोला नदी में अलग-अलग तरीकों से तलाश में जुटी है। कभी जेसीबी मशीन तो कभी ड्रोन उड़ाकर तलाश की जा रही। पानी रोककर भी ढमोला नदी में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर ढमोला नदी के आसपास तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं, गांव में सांसद इमरान मसूद पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से बात की लेकिन लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया।

लोगों ने कहा कि सात दिन हो गए लेकिन पीड़ितों का दर्द जाने तक नहीं आए। इमरान मसूद ने पीड़ित पक्ष को कार्रवाई के लिए आश्वास्त किया। उसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed