{"_id":"64833bf18952d3db72064776","slug":"opposition-parties-are-opportunists-engaged-in-connecting-strings-against-bjp-nadda-noida-news-c-340-1-del1011-15725-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के खिलाफ तार जोड़ने में लगे विपक्षी दल अवसरवादी : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के खिलाफ तार जोड़ने में लगे विपक्षी दल अवसरवादी : नड्डा
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय के भूमि पूजन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विपक्ष को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का भूमि पूजन किया। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि भाजपा के खिलाफ तार जोड़ने में लगे विपक्षी दल अवसरवादी हैं। विपक्षी दल सत्ता के लिए विचार के मामले में शून्य की ओर जा रहे हैं। यह वैचारिक दल नहीं हैं, लेकिन भाजपा अपनी विचारधारा पर आगे बढ़ रही है। लिहाजा, विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं और भाजपा रिपोर्ट कार्ड की राजनीति पर काम करती है। इस कारण विपक्षी दल भी अपना रिपोर्ट कार्ड देने पर मजबूर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आप नेता अरविंद केजरीवाल लोकपाल को छोड़कर लोभ यात्रा पर चल पड़े हैं और एक ब्लैक स्पॉट बन गए हैं। इस तस्वीर को बदलने की जरूरत है। आज दिल्ली के हर विभाग में घोटाला हो रहा है, जबकि प्रधानमंत्री ने राजनीति में आकर सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि संस्कृति भी बदलने का काम किया है। उन्होंने परिवारवाद को खत्म किया और बताया कि एक सामान्य परिवार से निकला हुआ व्यक्ति भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष या फिर प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के तहत समाज के हर शोषित, वंचित, पीड़ित, गरीब, महिला, युवा के लिए काम किया। अजमेरी गेट से शुरू हुई यह यात्रा पंडित पंत मार्ग से होती हुई आज दीनदयाल उपाध्याय मार्ग तक आ गई है। यह सफर काफी संघर्षपूर्ण, लेकिन शानदार रहा। उन्होंने प्रदेश भाजपा के स्तंभ रहे केदारनाथ साहनी, अरुण जेटली, ओमप्रकाश कोहली, मांगेराम गर्ग के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज, मदन लाल खुराना और साहिब सिंह वर्मा सहित प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को याद करते हुए कहा कि इन सभी ने भाजपा को छोटी से बड़ी पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा वरिष्ठ नेता बीएल संतोष, बैजयंत जय पांडा, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत गौतम, डाॅ. अल्का गूजर, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, प्रदेश भाजपा के नेता पवन राणा, रामवीर सिंह बिधूड़ी, मीनाक्षी लेखी, प्रो. जगदीश मुखी, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, विजय गोयल, विजेन्द्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक सुविधाओं से लैस होगा कार्यालय
भाजपा ने 887 कार्यालय बनाने का निर्णय लिया था। इसमें 500 से अधिक कार्यालय बना दिए गए हैं जबकि 166 कार्यालयों का निर्माण चल रहा है और दिल्ली का यह 167वां निर्माणाधीन चार मंजिला कार्यालय होगा। इसमें बड़ा ऑडिटोरियम, प्रेस के लिए अलग हाल और छोटी बड़ी कॉन्फ्रेंस करने के लिए भी व्यवस्था होगी। साथ ही, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक सुविधाओं से लैस होगा।