फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opportunity to get ready to move house in Greater Noida, scheme launched

ग्रेनो में रेडी टू मूव घर पाने का मौका, योजना लांच

Tue, 02 Nov 2021 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to get ready to move house in Greater Noida, scheme launched
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रेडी टू मूव घर और फ्लैट की योजना लांच कर दी है। योजना में 120 व 200 वर्गमीटर के 113 सिंगल स्टोरी घर और 1467 फ्लैट शामिल किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होंगे। आवंटी आवंटन प्रक्रिया पूरी होते ही पजेशन पा सकेंगे। एक मंजिला निर्मित भवन आवासीय सेक्टर ज्यू वन, ज्यू टू व ज्यू थ्री में है। सेक्टर ज्यू वन में 200 वर्ग मीटर के 12 भवन, ज्यू टू में 120 वर्ग मीटर के 15 और ज्यू थ्री में 120 वर्ग मीटर के 86 भूखंड हैं।
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण की योजना के अंतर्गत सेक्टर ओमीक्रॉन वन ए में 70 वर्ग मीटर और 104 वर्ग मीटर के फ्लैटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 70 वर्ग मीटर के 521 व 104 वर्ग मीटर के 471 फ्लैट हैं। इनकी कीमत क्रमश: 30 व 45 लाख रुपये के करीब है। इसके अलावा प्राधिकरण ने कुछ और मल्टीस्टोरी फ्लैटों की स्कीम लांच की है। सेक्टर म्यू टू में 30 वन बीएचके फ्लैट, ज्यू थ्री में 59, ईटा टू में टू बीएचके के 42, ओमीक्रॉन वन में थ्री बीएचके के 30 व टू बीएचके (डीलक्स) के 18 फ्लैट, सेक्टर 12 में थ्री बीएचके के 75 व वन बीएचके के 221 फ्लैट हैं।
विज्ञापन

सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर आवासीय संपत्ति विभाग ने योजना को लांच कर दिया है। यह ओपन एंडेड स्कीम है। हर माह की 10 से 30 तारीख के बीच आवेदनों का ड्रा 05 नवंबर को होगा। आवेदन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर कर सकते हैं। ये सभी भवन पहले से बने हुए हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जाएगा। एकमुश्त भुगतान करने का विकल्प चुनने वाले आवंटियों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। किस्तों पर भुगतान का भी विकल्प होगा। आवेदक को कुल कीमत का 10 फीसदी देकर आवेदन करना होगा, सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। सफल आवेदकों को 20 फीसदी रकम आवंटन होने के 60 दिन के अंदर जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मंजिला भवनों का ब्योरा
सेक्टर एरिया भवनों की संख्या कीमत
ज्यू वन 200 12 82.91
ज्यू टू 120 15 58.99
ज्यू थ्री 120 86 58.99
फ्लैटों की श्रेणी सेक्टर फ्लैटों की संख्या कीमत
टू बीएचके ओमीक्रॉन वन ए 521 30
टू बीएचके ओमीक्रॉन वन ए 471 45
वन बीएचके म्यू सेकेंड 30 9
वन बीएचके ज्यू थ्री 59 16
टू बीएचके ईटा टू 42 45
थ्री बीएचके ओमीक्रॉन वन 30 54
टू बीएचके ओमीक्रॉन वन 18 40
थ्री बीएचके सेक्टर-12 75 73
वन बीएचके सेक्टर-12 221 24
(नोट: एरिया वर्ग मीटर और कीमत लाख रुपये में है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed