{"_id":"6724d4d586fe8356b2049492","slug":"opportunity-to-build-a-house-again-near-noida-airport-grnoida-news-c-23-1-gur1004-43964-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास फिर से घर बनाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास फिर से घर बनाने का मौका
विज्ञापन
- यमुना प्राधिकरण ने दीपावली पर लांच की 451 आवासीय भूखंडों की याेजना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने एयरपोर्ट के पास एक बार भी घर बनाने का मौका उपलब्ध कराया है। यीडा ने दिवाली पर 451 आवासीय भूखंडों की योजना लांच कर दी है। आवासीय योजना में 30 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिसका ड्रॉ 27 दिसंबर को होगा। इसके साथ ही प्राधिकरण ने संस्थागत और नर्सरी स्कूल व शिशु गृह की योजना भी निकाली है।
यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि दिवाली पर 451 भूखंडों की योजना शुरू कर दी गई है। ब्रॉशर ऑनलाइन कर दिया गया है। योजना में 120, 162, 200, 250 और 260 वर्गमीटर के भूखंड हैं। आवासीय योजना में पहली बार 250 और 260 वर्गमीटर के भूखंडों को शामिल किया हैं। सभी भूखंड सेक्टर-24 ए में होंगे। सेक्टर एयरपोर्ट के पास और मिक्स लैंड यूज का हैं। योजना में किसानों को 17.5 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। वहीं प्राधिकरण ने यमुना सिटी के सेक्टर-17, 18 और 22 डी में नर्सरी स्कूल व शिशु गृह की भी योजना शुरू की है। योजना में आठ भूखंडों को शामिल किया गया है।
शिशु गृह के लिए 1000 वर्ग मीटर और नर्सरी स्कूल के लिए 1000 से 1500 वर्गमीटर के भूखंड शामिल हैं। तीनों शिशु गृह यमुना सिटी के सेक्टर-18 में बनेंगे। इससे नौकरीपेशा लोगों को बच्चों की देखरेख की चिंता दूर होगी। उधर सेक्टर-17-ए और 22-ई में पांच संस्थागत भूखंडों की योजना निकाली गई है। इसके तहत सेक्टर-17-ए में तीन और सेक्टर-22-ई में दो भूखंड हैं। सभी भूखंड 40400 वर्गमीटर से लेकर 83822 वर्गमीटर के हैं। इन भूखंडों पर डिग्री कॉलेज, पीजी कॉलेज, मैनेजमेंट और टेक्निकल इंस्टीट्यूट, वोकेशनल कॉलेज, स्पोर्ट कॉलेज, एकेडमी, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट स्कूल व रिसर्च एंड डवलपमेंट (आरएंडडी) सेंटर खोले जा सकेंगे। इसके लिए 29 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। संस्थागत भूखंडो का आवंट साक्षात्कार से होगा।