फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Operator dies due to head pressing on refrigerator door pressing machine

फ्रिज का डोर प्रेस करने वाली मशीन में सिर दबने से ऑपरेटर की मौत

Fri, 28 Jan 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Operator dies due to head pressing on refrigerator door pressing machine
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एलजी कंपनी में मशीन में सिर दबने से एक ऑपरेटर की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त संभल के अकबराबाद निवासी किशनवीर (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस ने मशीन के सेंसर काम नहीं करने से हादसा होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, एलजी कंपनी में किशनवीर ऑपरेटर था। बृहस्पतिवार को किशनवीर कंपनी की फ्रिज के डोर को प्रेस कर आकार देने वाली मशीन पर काम कर रहा था। इस मशीन के जरिये लगभग 600 टन वजन से प्रेस कर फ्रिज के डोर को आकार दिया जाता है। मशीन के केबिन में सेंसर लगे हैं। इससे अगर कोई वस्तु या व्यक्ति केबिन के भीतर होता है तो वह काम नहीं करती। हालांकि बृहस्पतिवार को मशीन में सिर आने से किशनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि सेंसर के सही तरीके से काम नहीं करने के कारण हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed