फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Operation of city e-buses between Dadri, Pari Chowk, and Kasna suspended; passengers inconvenienced.

Noida News: दादरी से परी चौक व कासना के बीच सिटी ई-बसों का संचालन बंद, यात्री परेशान

Sun, 30 Aug 2026 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Operation of city e-buses between Dadri, Pari Chowk, and Kasna suspended; passengers inconvenienced.
दादरी से परी चौक व कासना के बीच सिटी ई-बसों का संचालन बंद, यात्री परेशान
विज्ञापन

लोगों को मजबूरन ऑटो का लेना पड़ रहा सहारा, समय और किराया दोनों का बढ़ा खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी तिराहे से परी चौक और कासना के बीच सिटी ई-बसों का संचालन बंद हो गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और किराया दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं।


दादरी नगर के लिए परी चौक और कासना महत्वपूर्ण स्थान हैं। छात्र, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी रोजाना इस मार्ग से आवागमन करते हैं। इस रूट पर बस सेवा न होने से यात्रियों को ई-रिक्शा और ऑटो बदलकर यात्रा करनी पड़ती है। दादरी तिराहे से परी चौक और कासना के बीच ई-बसों के संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही है। नए रूटों पर केवल दो दिन ई-बसों का संचालन हुआ और फिर बंद कर दिया गया। इसके बाद से नियमित सेवा शुरू नहीं हो सकी है। व्यापारी विवेक गोयल और समाज सेवी संदीप सिंघल समेत कई लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से नियमित संचालन शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि बस सेवा शुरू होने से दादरी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



-दादरी से परी चौक के बीच सिटी ई बस का संचालन करने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क का निर्माण बाधा बन रहा था। अब जल्द ही संचालन शुरू किया जाएगा।

राजेश वर्मा एआरएम सिटी ई बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed