फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Open gyms in parks are now only fit on paper, not repaired

Noida News: पार्कों की ओपन जिम अब सिर्फ कागजों पर फिट, नहीं हुई मरम्मत

Wed, 16 Sep 2026 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Open gyms in parks are now only fit on paper, not repaired
- लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई सुविधा पर रखरखाव का अभाव
विज्ञापन

- चोट के डर से लोगों ने कसरत करना छोड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के पार्कों में लगाई गईं ओपन जिम की मशीनें अब खुद ही बीमार हो चुकी हैं। कहीं मशीन की सीट टूट गई है तो कहीं बोल्ट गायब हैं। कई उपकरणों पर जंग की मोटी परत जम चुकी है। रखरखाव के अभाव में कुछ मशीनों के पार्ट्स तक गायब हो गए हैं। ऐसे में पार्कों में कसरत करने पहुंच रहे लोगों के लिए यह सुविधा राहत के बजाय परेशानी दे रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सौंदर्यम और कासा ग्रीन सोसाइटी के पास बने पार्कों के अलावा सेक्टर ओमीक्रान, सेक्टर डेल्टा-1, गामा-1, गामा-2, स्वर्ण नगरी और सेक्टर-37 समेत कई पार्कों में ओपन जिम बनाई गई हैं। एक पार्क में औसतन चार से पांच मशीनें लगाई गई हैं। शुरुआत में इनका इस्तेमाल करने वालों की संख्या भी अच्छी रही, लेकिन समय के साथ मशीनों की हालत खराब होती चली गई।

कहीं सीट टूटी तो कहीं बोल्ट ही गायब
कई पार्कों में मशीनों की सीट टूट चुकी हैं। कुछ उपकरणों के बोल्ट निकल चुके हैं, जबकि कई मशीनें जंग लगने के कारण ठीक से नहीं चल रही हैं। सिटी पार्क समेत अन्य पार्कों में भी उपकरणों की स्थिति खराब बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि मशीनों की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण अब उन्हें इस्तेमाल करने में डर लगता है। निवासी रानी ने बताया कि ओपन जिम की खराब मशीनों को लेकर प्राधिकरण में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन मरम्मत के नाम पर स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

---


सेक्टर के निवासी सुबह पार्कों में कसरत करने जाते हैं। मशीनें टूटी होने से उनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इन्हें ठीक कराया जाना चाहिए। - अभिषेक कुमार, अध्यक्ष, नेफोवा
विज्ञापन
विज्ञापन



ओपन जिम लगाने का क्या फायदा जब उसका कोई उपयोग ही नहीं कर सकता है। हर तरफ केवल टूटे उपकरण ही पड़े हैं। - दीपक भाटी, निवासी डेल्टा एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed