{"_id":"64a082ab01686e81270ca964","slug":"only-one-bottle-of-liquor-is-allowed-from-metro-to-noida-noida-news-c-1-gnd1002-679643-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेट्रो से नोएडा में केवल एक ही शराब की बोतल ले जाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेट्रो से नोएडा में केवल एक ही शराब की बोतल ले जाने की अनुमति
विज्ञापन
मेट्रो से नोएडा में एक ही शराब की बोतल ले जाने की अनुमति
- आबकारी विभाग ने कहा यूपी में नहीं लागू होंगे दिल्ली मेट्रो के नियम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली मेट्रो के बोतलबंद शराब को लेकर जारी किए गए नियम उत्तर प्रदेश में नहीं लागू होंगे। यूपी आबकारी विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि पुराने नियमों के तहत यूपी की सीमा में केवल एक सीलबंद बोतल लाई जा सकेगी। मेट्रो हो या सड़क मार्ग प्रदेश की सीमा में इससे ज्यादा बोतल लाने पर कार्रवाई की जाएगी। राजस्व के नुकसान का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार ने यह फैसला किया है। दरअसल शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो की ओर से एकसाथ दो सीलबंद बोतल ले जाने की अनुमति दी गई थी। अहम है कि दिल्ली के अलावा, डीएमआरसी का नेटवर्क हरियाणा में गुरुग्राम और फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश में नोएडा और गाजियाबाद जैसे नजदीकी शहरों तक है।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध श्रीवास्तव ने बातया कि शुरुआत में मेट्रो स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। यूपी के बाहर से लाई गई सीलबंद शराब की बोतलों के साथ पकड़े जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए यूपी में उत्पाद शुल्क नियमों के बारे में लोगों में जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। इससे पहले कई मौकों पर, सड़क के रास्ते दिल्ली से नोएडा में सीलबंद शराब की बोतलें लाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार से दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी जाएगी।