फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only CUET 2023 marks will be valid for admission in DU.

नोएडा: डीयू में दाखिले के लिए सीयूईटी 2023 के अंक ही मान्य होंगे

Tue, 14 Feb 2023 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Only CUET 2023 marks will be valid for admission in DU.
-बीते साल के सीयूईटी स्कोर को नहीं माना जाएगा
विज्ञापन


-परीक्षा के लिए गैप ईयर वाले भी आवेदन कर सकेंगे
-अभ्यर्थियों को ध्यान से ब्यौरा भरने के निर्देश जारी
रश्मि शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) 2023 का स्कोर ही मान्य होगा। दाखिले सीयूईटी((2022) स्कोर के आधार पर नहीं होंगे। वहीं, सीयूईटी के लिए गैप ईयर वाले भी आवेदन कर सकेंगे। ऐसे छात्र जिन्होंने बीते साल बारहवीं की परीक्षा पास की, लेकिन वह दाखिला लेने से वंचित रह गए हों, वे भी आवेदन कर सकेंगे। सीयूईटी के फॉर्म में उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर और तस्वीर को ध्यानपूर्वक भरना होगा क्योंकि बाद में सुधार करने का अवसर नहीं मिलेगा। डीयू के फॉर्म में यह ब्यौरा अपने आप एकीकृत हो जाएगा।

डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए सीयूईटी 2023 में प्राप्त अंकों पर ही विचार किया जाएगा। बीते साल (2022) के स्कोर को नहीं माना जाएगा। सीयूईटी स्कोर एक साल के लिए ही वैध होता है। ऐसे में इस बार यदि छात्रों को डीयू के स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेना है तो इस साल के सीयूईटी में बैठना होगा। छात्रों में इस बात को लेकर काफी असमंजस है कि बीते साल का स्कोर इस साल वैध होगा या नहीं। गैप ईयर सीयूईटी के लिए नहीं बारहवीं कक्षा पास करने के लिए है। ऐसे में गैप ईयर को सीयूईटी के लिए गैप ईयर न समझा जाए। इसे इस तरह समझा जा सकता है कि जिन छात्रों के बीते साल बारहवीं पास करने के बाद बीते साल टेस्ट नहीं दिया तो वह इस साल के सीयूईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

------------
अभ्यर्थी का ब्यौरा डीयू में स्वयं हो जाएगा एकीकृत
डीयू ने सीयूईटी यूजी 2023 के लिए छात्रों को फॉर्म भरते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन का कहना है कि छात्रों को फॉर्म में नाम, हस्ताक्षर, और तस्वीर को ध्यानपूर्वक भरना होगा। दरअसल यह ब्यौरा बाद में डीयू के फॉर्म में अपने आप एकीकृत हो जाएगा। इस ब्यौरे को बदला नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

ईसीए और स्पोर्ट्स से दाखिला लेने वालों को भी देना होगा सीयूईटी
डीयू के स्नातक कोर्सेज में जो छात्र ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) व स्पोर्ट्स कोटे से दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें भी सीयूईटी 2023 में बैठना होगा। इन दोनों कोटे के दाखिले में 25 फीसदी सीयूईटी स्कोर व 75 फीसदी ईसीए व स्पोर्ट्स के प्रमाणपत्रों, ट्रॉयल-प्रदर्शन को देखा जाएगा। डीयू ने स्पष्ट किया है कि दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed