Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only 76 teachers from Gautam Buddha Nagar paid the fee for the bridge course.

Noida News: ब्रिज कोर्स के लिए गौतमबुद्ध नगर के 76 शिक्षकों ने ही भरी फीस

Tue, 03 Nov 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Only 76 teachers from Gautam Buddha Nagar paid the fee for the bridge course.
- एनआईओएस ने दोबारा शुरू की आवेदन प्रक्रिया, प्रदेश में 34,101 शिक्षकों ने जमा किया शुल्क
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए छह माह के ब्रिज कोर्स में आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से संचालित इस पाठ्यक्रम के लिए गौतमबुद्ध नगर में अब तक केवल 76 शिक्षकों ने फीस जमा की है। वहीं, पूरे प्रदेश में 34,101 शिक्षक शुल्क जमा कर चुके हैं। पड़ोसी जिलों में गाजियाबाद के 36, हापुड़ के 56 और शामली के 47 शिक्षकों ने फीस भरी है।

एनआईओएस के आंकड़ों के अनुसार, ब्रिज कोर्स के लिए इस बार प्रदेशभर से 67,794 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पिछले चरण में 67,529 आवेदन आए थे। वहीं, पहले चरण में 34,042 शिक्षकों ने फीस जमा की थी, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 34,101 हो गई है। प्रदेश के जिलों में सबसे अधिक 1,305 आवेदन सीतापुर से प्राप्त हुए हैं। आवेदन और फीस जमा करने वाले शिक्षकों की संख्या में अंतर बना हुआ है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर पर शिक्षण दक्षता बढ़ाने के लिए पाठ्यक्रम

एनआईओएस की ओर से संचालित छह माह का प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें बाल विकास, सीखने के विभिन्न दृष्टिकोण, प्राथमिक स्तर का पाठ्यक्रम और विषय आधारित शिक्षण पद्धतियों को शामिल किया गया है। इसके माध्यम से शिक्षकों को बच्चों की जरूरतों के अनुरूप पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष में पूरा करना होगा पाठ्यक्रम

यह पाठ्यक्रम उन बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए निर्धारित है, जिनकी नियुक्ति प्राथमिक विद्यालयों में 28 जून 2018 के बाद और 11 अगस्त 2023 से पहले हुई थी। यह व्यवस्था सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लागू की गई है। पात्र शिक्षकों को पाठ्यक्रम शुरू होने की तिथि से एक वर्ष के भीतर इसे पूरा करना होगा। इसका उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और शिक्षकों की शिक्षण दक्षता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed