फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only 11 out of 142 complaints received on the Sampoorna Samadhan Diwas were resolved.

Noida News: संपूर्ण समाधान दिवस में 142 में से केवल 11 शिकायतों का हुआ निस्तारण

Sat, 15 Nov 2025 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Only 11 out of 142 complaints received on the Sampoorna Samadhan Diwas were resolved.
फोटो:-----------------
विज्ञापन

-जिले की तीनों तहसील में शनिवार को हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
-कई अफसर रहे गायब, डीएम बोलीं, स्पष्टीकरण के साथ ही कटेगा एक दिन का वेतन
-सभी गांव और शैक्षणिक संस्थानों को बनाया जाएगा तंबाकू मुक्त संस्थान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
जिले की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 142 शिकायतें पहुंचीं, लेकिन मात्र 11 शिकायतों का समाधान ही कराया जा सका। डीएम ने सदर तहसील में तंबाकू मुक्त युवा 3.0 अभियान का शुभारंभ भी किया। उन्होंने युवाओं को नशा से दूर रहने की सलाह दी और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां पर कुल 8 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से केवल दो का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम ने अफसरों से कहा कि शासन स्तर पर शिकायतों के निस्तारण पर निगरानी रखी जा रही है। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस से गायब रहने वाले अफसरों का एक दिन का वेतन काटने के साथ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। एचएल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। वहीं दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने शिकायतें सुनीं। यहां 84 शिकायतों में से 7 का मौके पर निस्तारण कराया गया। जेवर तहसील में एसडीएम अभय कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं और 50 शिकायतों में से दो का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

तंबाकू मुक्त बनेंगे शैक्षणिक संस्थान व गांव : मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाएगा। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की डॉ. श्वेता खुराना ने तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों के मानकों की जानकारी दी और बताया कि 100 गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री दंडनीय है। नशा छोड़ने के लिए हेल्पलाइन 1933 की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को तंबाकू व नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article