फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Online registration for class IX and XI in JNV started

Noida News: जेएनवी में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Online registration for class IX and XI in JNV started
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) रिकांगपिओ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। स्कूल की प्रधानाचार्य शशि कांता कुमारी ने बताया कि नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं का जन्म 1 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के मध्य होना चाहिए। वर्ष 2025-26 में किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत हो। कक्षा ग्यारहवीं के लिए जन्म तिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के मध्य होनी चाहिए। विद्यार्थी वर्ष 2025-26 में किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत हों। उन्होंने जनजातीय जिला किन्नौर के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को इस अवसर का लाभ अवश्य दिलाएं। चयन परीक्षा की तिथि सात फरवरी 2026 निर्धारित है। नवोदय विद्यालय में शिक्षा, आवास, भोजन, गणवेश, पुस्तकें, चिकित्सा सहित अन्य सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाती हैं। आवेदन https://cbseitms.nic.in पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के दूरभाष नंबर 01786-222322, 222752 और मोबाइल नंबर 98824-46737 पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article