फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   online fair starts

ऑनलाइन मेला

Thu, 15 Oct 2020 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
online fair starts
ऑनलाइन मेले में धूम मचाने को नोएडा तैयार
विज्ञापन

नोएडा। 65वें भारत अंतरराष्ट्रीय परिधान मेले (आईआईजीएफ) का बृहस्पतिवार से आगाज हो गया। कोविड-19 की वजह से हर बार की तरह ग्रेटर नोएडा का एक्सपो मार्ट इस मेले का गवाह नहीं बना, लेकिन वर्चुअल मेले में नोएडा के उद्योग धूम मचाने को तैयार हैं। फिलहाल देशभर से 150 परिधान निर्यातक अपने उत्पाद पेश कर रहे हैं, जिनमें से 60 निर्यातक नोएडा-ग्रेटर नोएडा से शामिल हैं। नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के चेयरमैन एवं आईआईजीएफ के उपाध्यक्ष ललित ठुकराल ने बताया कि 15 अक्तूबर से 20 नवंबर तक होने वाले आयोजन में देश-विदेश से दस हजार से ज्यादा खरीदार व एजेंट के शामिल होने की उम्मीद है। सिटी ऑफ अपैरल कहे जाने वाले नोएडा के परिधान निर्यातक मेले में एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) की ब्रांडिंग भी करेंगे। डिजाइनर परिधान ही नहीं बल्कि डिजाइनर मास्क और पीपीई किट भी मेले में खास होंगी। मेडिकल टेक्सटाइल सेगमेंट में वुमेंस वियर, मेंस वियर, किड्स वियर के अलावा फैशन एक्सेसरीज के अलग-अलग तरह के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिये खरीदार-एजेंट निर्यातकों के स्टॉक भी देख सकेंगे। साथ ही, निर्यातकों और खरीदारों को वन-टू-वन बातचीत के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed