{"_id":"69e10dc9df378264de0c051b","slug":"online-application-for-pm-surya-ghar-yojana-begins-grant-up-to-rs-1-lakh-available-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92446-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीएम सूर्य घर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिल रहा लाख तक अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीएम सूर्य घर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिल रहा लाख तक अनुदान
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवेदकों को यूपीनेडा (उत्तर प्रदेश नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) के पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। योजना के तहत लाभार्थियों को 46 हजार रुपये से लेकर 1.08 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। लोगों को योजना से जोड़ने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।
यूपीनेडा के प्रभारी परियोजना अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश के एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। इसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की योजना है। यह पहल ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अनुदान की राशि
1 किलोवाट तक अधिकतम 45 हजार रुपये
2 किलोवाट तक अधिकतम 90 हजार रुपये
3 से 10 किलोवाट तक अधिकतम 1.08 लाख रुपये
आवेदन प्रक्रिया
योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- पहले पोर्टल पर पंजीकरण करें
- आवेदन पत्र भरें
- संबंधित विद्युत वितरण निगम से अनुमोदन प्राप्त करें
- इसके बाद सोलर पैनल स्थापित करें
- नेट मीटरिंग और बैंक विवरण अपलोड करें
ऋण सुविधा
3 किलोवाट तक की क्षमता के लिए लगभग 7% वार्षिक ब्याज दर पर बिना गारंटी के ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें।
पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
स्वयं का छतयुक्त मकान होना जरूरी है
घर में वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए
पहले किसी अन्य सोलर सब्सिडी का लाभ न लिया हो
आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, नवीनतम बिजली बिल, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक या रद्द चेक