{"_id":"619e65ba7b42f17084549934","slug":"one-thousand-crore-investment-in-greno-3000-will-get-employment-noida-news-noi617634760","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो में एक हजार करोड़ का निवेश, 3000 को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो में एक हजार करोड़ का निवेश, 3000 को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर में 90 औद्योगिक भूखंडों की योजना में अब तक 250 से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। ऐसे में बृहस्पतिवार तक और अधिक आवेदन आने की उम्मीद है। इन आवंटन से करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश और 3000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। योजना के सभी भूखंडों के आवंटन से प्राधिकरण को 250 से 300 करोड़ रुपये की आमदनी होने का अनुमान है।
बीते कुछ वर्षों में प्राधिकरण ने औद्योगिक निवेशकों को बेहतर माहौल दिया है। इस वजह से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में ग्रेटर नोएडा देश के कुछ चुनिंदा शहरों में एक बन गया है। ग्रेटर नोएडा में उद्योग लगाने के लिए निवेशक जमीन दिलाने की मांग प्राधिकरण से लगातार कर रहे हैं। इसे देखते हुए सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर उद्योग सेल ने 90 भूखंडों की औद्योगिक योजना लांच की। ये भूखंड सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन और ईकोटेक -6 में स्थित हैं। भूखंड 450 वर्गमीटर से 40,470 वर्गमीटर एरिया तक के हैं। 5 दिसंबर के आसपास ड्रॉ संभावित है। 4000 वर्ग मीटर से कम आकार के भूखंडों का आवंटन ड्रॉ और इससे बड़े भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार से होगा। इन भूखंडों पर ग्रीन श्रेणी (नॉन पोल्यूटिंग श्रेणी) के सभी तरह के उद्योग लगाए जा सकते हैं।
योजना से जुड़ी जानकारी www.greaternoidaauthority.in और www.niveshmitra.up.nic.in पर भी उपलब्ध है। इससे पहले प्राधिकरण ने 23 औद्योगिक भूखंडों की योजना लांच की थी। इसमें 384 उद्यमियों ने आवेदन किए थे। इनमें करीब 340 आवेदक एकमुश्त भुगतान करने वाले थे।