फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One person died and seven were injured in a road accident in Chachura village of Rabupura Kotwali area

Greater Noida: ईको की ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़न में एक की मौत, सात घायल

Sun, 05 Jan 2025 12:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Jan 2025 12:23 PM IST
सार

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के चचूरा गांव में शनिवार रात कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्राली और ईको कार में आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। वहीं कार में सवार पांच महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
One person died and seven were injured in a road accident in Chachura village of Rabupura Kotwali area
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के चचूरा गांव में शनिवार रात कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्राली और ईको कार में आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। वहीं कार में सवार पांच महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि बुलंदशहर के रहने वाले कुछ लोग उस्मानपुर गांव में गमी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। वहां से कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। 

विज्ञापन


चचूरा गांव में शनिवार रात करीब 8.45 बजे एक ट्रैक्टर के ट्रॉली से मारुति इको वैन की टक्कर हो गई। जिससे वैन में सवार जीशान निवासी खेतलपुर गांव भंसौली थाना चांदपुर देहात बुलंदशहर की मौत हो गई। वहीं अन्य सात लोगों को चोट आई है।घायलों की पहचान नदीम (30), मदीना (40), सायरा (45), परवीन (45), नाजरीन (50), संजीदा (50) निवासी खेतलपुर गांव भंसौली व समीर (18) निवासी सीमापुरी दिल्ली के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल नजदीकी राणा अस्पताल झाझर में भर्ती कराया गया, जो खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने परिजन की शिकायत पर केस दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में पता चला चला है कि कार को समीर चला रहा था। घटना के बाद से ट्रैक्टर का चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed