बम की तरह फटी एयर कंप्रेसर की टंकी: घर के बाहर चारपाई पर लेटा था शख्स, 20 मीटर दूर हुआ धमाका... चली गई जान
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि घटना के समय वहां परिवार का बच्चे भी खेल रहा था, वह बाल-बाल बच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-तीन कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव में बुधवार को टायर पंक्चर की दुकान पर एयर कंप्रेसर की टंकी फटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक घर के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था। जबकि दुकान करीब 20 मीटर दूर थी। अचानक कंप्रेसर फट गया और एक हिस्सा मृतक के सिर पर जा गिरा। परिजन गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया।
हबीबपुर गांव निवासी धर्मपाल उर्फ धन्नू सिंह(50 वर्ष) बुधवार दोपहर करीब 4 बजे अपने मकान के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। मकान में मुख्य सड़क की तरफ बनी दुकान में टायर पंक्चर की दुकान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि टायर पंक्चर के एयर कंप्रेसर चल रहा था। तभी अचानक तेज धमाके के साथ कंप्रेसर की टंकी फट गई। फटने के साथ टंकी हवा में उछली और एक हिस्सा करीब 20 मीटर दूर सो रहे धर्मपाल के सिर पर जा गिरा। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि घटना के समय वहां परिवार का बच्चे भी खेल रहा था, वह बाल-बाल बच गया। वहीं सूचना पाकर इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि कंप्रेसर फटने से धर्मपाल की मौत हो गई है। परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है। अगर कोई शिकायत आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
टंकी फटने पर हो रही चर्चा
गांव में कंप्रेसर की टंकी फटने की घटना चर्चा का विषय है। लोगों का कहना है कि टंकी पुरानी थी। इस कारण वह फट गई। साथ ही चर्चा है कि कंप्रेसर को चलाकर छोड़ दिया गया। ज्यादा प्रेसर होने पर टंकी फट गई। हालांकि अभी टंकी फटने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
दो दिन पहले हुई थी भतीजी की शादी
दो दिन पहले ही मृतक की भतीजी की शादी हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हादसा होने से घर पर मातम छा गया। परिजनों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि लोहे की गोलाकार टंकी की चादर सीधी हो गई।