फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One lakh reward criminal Faisal killed in police encounter

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश फैसल ढेर

Fri, 24 Oct 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
One lakh reward criminal Faisal killed in police encounter
इनामी फैसल । पुलिस - फोटो : राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर सेल्फी लेते श्रद्धालु व जमा दर्शना​र्थियों की भीड़।
शामली/बिडौली। झिंझाना थाना के गांव भोगी माजरा में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश फैसल को मार गिराया है। मुठभेड़ सिपाही दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फैसल पर हत्या, लूट जैसे 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गांव भोगी माजरा के निकट झिंझाना पुलिस एवं एसओजी टीम के साथ भोगीमाजरा से मछरोली मार्ग पर संजीव जीवा गैंग के शूटर एक लाख के इनामी फैसल निवासी मेरठ हाल पता खादर वाला थाना खालापार मुजफ्फरनगर के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में फैसल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसको अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसका एक साथी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक, दो पिस्टल बरामद की हैं। मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी विरेंद्र कसाना व एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह गोली लगने से बाल-बाल बच गए जबकि एसओजी के कांस्टेबल दीपक गोली लगने से घायल हो गया। इसको उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया बदमाश संजीव गैंग का सदस्य है। जिले में लूट की दो घटनाओं में वांछित था। उसपर एक लाख का इनाम घोषित था। बृहस्पतिवार की शाम फैसल व उसके साथी ने गांव बरनावी निवासी जीतराम व उसकी पत्नी से बाइक वो तीन हजार रुपए व मोबाइल फोन लूटा था। फैसल के साथी शाहरुख पठान डेढ़ माह पहले एसटीएफ मुठभेड़ में मारा गया।

---------------
पांच दिन पहले भी मारा गया था एक लाख का इनामी
पांच दिन पहले ही 18 अक्तूबर को कांधला पुलिस ने भभीसा गांव के जंगल में एक लाख के इनामी नफीस को मुठभेड़ में ढेर किया था। नफीस कई मामलों में वांछित चल रहा था। नकली करेंसी प्रकरण में पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा और अन्य के संपर्क में भी नफीस के रहने का दावा पुलिस ने किया था । हालांकि पुलिस अभी नफीस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी ने उन्हें भी जल्द पकड़ने का दावा किया है।



-------जल्द अन्य बदमाशों पर भी कसा जाएगा शिंकजा
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराने वाली टीम को सम्मानित किया जाएगा । संजीव जीवा गैंग के अन्य सदस्य भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। प्रयास रहेगा कि जल्द ही उन पर भी शिकंजा कसा जाए।

इनामी फैसल । पुलिस

इनामी फैसल । पुलिस- फोटो : राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर सेल्फी लेते श्रद्धालु व जमा दर्शनार्थियों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed