{"_id":"6009c8f08ebc3e2f81108981","slug":"one-found-dead-in-flat-grnoida-news-noi5612512184","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार से अलग रह रहे शख्स का फ्लैट में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार से अलग रह रहे शख्स का फ्लैट में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार से अलग रह रहे शख्स का फ्लैट में मिला शव
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-144 स्थित अजनारा सोसाइटी के फ्लैट में बृहस्पतिवार को 50 वर्षीय शख्स का शव बरामद हुआ है। वह परिवार से अलग अपने दोस्त के फ्लैट में रहता था। पुलिस ने मौका मुआयना कर बताया कि शख्स के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार निवासी मुकेश झा लंबे समय से सोसाइटी के प्रथम फ्लोर स्थित फ्लैट में रहते थे। फ्लैट मुकेश के दिल्ली निवासी दोस्त का है। उसे बेचने की बात चल रही है। मुकेश विवाहित है और उसके परिजन फिलहाल देहरादून में रहते हैं, लेकिन मुकेश परिवार से अलग रह रहा था और कोई काम नहीं करता था। परिजन उससे बात करने के लिए मोबाइल पर कॉल कर रहे थे. रिसीव न होने पर उन्होंने मुकेश के दोस्त से संपर्क कर पड़ोस का नंबर लेकर कॉल की। फिर फ्लैट पर आकर देखा तो मुकेश का शव पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि शव दो तीन दिन पुराना है।