{"_id":"696be4ebb3a9ed591d041162","slug":"one-arrested-with-a-pistol-noida-news-c-25-1-mwt1001-109295-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तमंचे के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। बिछोर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान हथनगांव के पुल के पास एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान तिरवाडा गांव निवासी वसीम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
सीआईए की एक टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तिरवाडा गांव का रहने वाला वसीम हथनगांव पुल के समीप तिरवाडा रोड के सामने नहर की पटरी पर बैठा हुआ है और उसके पास एक देशी तमंचा है। आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। संवाद