{"_id":"652da221a669116c6a053d54","slug":"one-arrested-for-selling-railway-e-tickets-through-personal-user-id-grnoida-news-c-23-1-noi1091-19247-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निजी यूजर आईडी से रेलवे के ई-टिकट बेचने में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निजी यूजर आईडी से रेलवे के ई-टिकट बेचने में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी यूजर आईडी से रेलवे के ई-टिकट बेचने में एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
दादरी। आरपीएफ ने दादरी में अवैध रूप से रेलवे के ई-टिकट बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश वर्मा फोटो स्टूडियो संचालक है। उसके कब्जे से कंप्यूटर, मोबाइल और नकदी आदि समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरपीएफ पुलिस ने कुछ दिन से निजी यूजर-आईडी पर ई-टिकट बुक करने और फिर उनसे अतिरिक्त पैसे लेकर बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। रविवार रात पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-15 नयाबांस स्थित स्वीटी फोटो स्टूडियो पर छापा मारा। वहां पर नोएडा के नयाबांस निवासी संचालक आकाश वर्मा निजी यूजर आईडी से रेलवे के टिकट बुक करता पाया गया। इसके अलावा 100 से 500 रुपये अतिरिक्त लेकर टिकटों को बेचने की भी शिकायत मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी दो वर्षों से इस अवैध काम में लगा था। आरपीएफ पुलिस ने रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से आठ निजी यूजर आईडी, भविष्य यात्रा के तीन ई-टिकट, 41 पुराने ई-टिकट बरामद किए है, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये हैं। आरपीएफ पुलिस इससे पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
तीन माह में 28 लोग किए गिरफ्तार
निजी आईडी से रेलवे के ई-टिकट के अवैध कारोबार करने के मामले में आरपीएफ ने तीन माह में 28 लोगों पर कार्रवाई की है। आरपीएफ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में ई-टिकटों का अवैध कारोबार फल फूल रहा है। इसके खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन