फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One and half year old girl raped

डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Mar 2021 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
One and half year old girl raped
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। माता-पिता की गैर मौजदूगी में आरोपी मौसा ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी मौके से भाग गया। घटना के तीन घंटे बाद भी पीड़िता रोती रही। पुलिस ने उसे उपचार व परीक्षण के लिए अस्पताल भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बीटा-2 थाना क्षेत्र के एक सेक्टर में एक युवक अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ रहता है। पास में ही उसकी पत्नी की बहन और साढ़ू भी रहते हैं। युवक और उसकी पत्नी दोनों काम करते हैं। काम पर जाने के दौरान युवक की पत्नी, बेटी को अपनी बहन (बच्ची की मौसी) के पास छोड़कर जाती है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे युवक और उसकी पत्नी काम पर चले गए। बच्ची के सो जाने पर उसकी मौसी भी किसी काम से पड़ोस में चली गई। इसी दौरान बच्ची का मौसा वहां पहुंचा और पीड़िता से दुष्कर्म किया। बच्ची रोने चिल्लाने लगी तो आरोपी भाग गया। आसपास के लोगों की सूचना पर उसके माता-पिता भी घर लौट आए और फिर बच्ची को लेकर बीटा-2 थाने पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस दौरान भी पीड़िता रो रही थी। परिजनों का कहना था कि घटना के बाद से बच्ची बार-बार रो रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed