फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On the strength of weapons, miscreants robbed a truck full of betel nuts

हथियार के बल पर बदमाशों ने सुपारी से भरा ट्रक लूटा

Fri, 17 Sep 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
On the strength of weapons, miscreants robbed a truck full of betel nuts
तावडू। गांव पीपाका के समीप हथियार के बल पर 5 बदमाशों ने सुपारी से भरा ट्रक लूट लिया। सुपारी की कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक चालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने चार नामजद और एक अन्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने माल सहित ट्रक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

निजामपुर तावडू निवासी ट्रक चालक इकबाल ने बताया कि रविवार को वह गुवाहाटी से गाड़ी में सुपारी भरकर दिल्ली के लिए चला था। बृहस्पतिवार की रात जब वह अपने घर रुकने के लिए निजामपुर आ रहा था तो करीब 11-12 बजे पीपाका गांव से आगे निकलने पर बदमाशों ने उनकी गाड़ी के सामने एक कैंटर खड़ा कर उनका मार्ग रोक दिया। इसके बाद उस गाड़ी से 5 बदमाश नीचे उतरे और हथियार के बल पर करीब 34 लाख की सुपारी से भरा ट्रक लूट लिया। पीड़ित चालक का आरोप है कि ट्रक लूटने वाले आरोपी बदमाश उनके गांव के आसपास के ही थे, जिन्हें वह पहचानते हैं। निजामपुर निवासी इरफान और शेशा, चुंधिका निवासी भूरा, सुनारी निवासी सम्मा और एक अन्य बदमाश शामिल है। चालक ने बताया कि देर रात किसी तरह घर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने गाड़ी मालिक को घटना से अवगत कराया और बृहस्पतिवार को तावडू सदर थाने में पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि माल सहित ट्रक को गांव सुनारी के नजदीक से बरामद कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed