फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On the complaint of one party, 26 people of the other side were named.

Noida News: एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे के 26 लोग नामजद

Sun, 12 Oct 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of one party, 26 people of the other side were named.
झगड़ा कर रहेलोगों को समझा कर घरों में वापस भेजती पुलिस। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैल गांव में जमीन के विवाद में शुक्रवार को हुए दो पक्षों के झगड़े में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ थाना सदर जगाधरी में शिकायत दी गई। उन पर मारपीट सहित अन्य आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 26 लोगों को नामजद किया है। इन्हें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कैल निवासी जयदीप सिंह ने आरोप लगाया कि रामजी लाल, भरतू राम व स्वर्ण लाल ने गांव में गोगा मेड़ी मंदिर की जगह व पंचायत की फिरनी पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। इस बारे में पंचायत की ओर से निशानदेही भी कराई गई। साथ ही मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

इसके बाद भी यह लोग अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। इस बारे में थाना सदर जगाधरी में शिकायत दी हुई है। कोर्ट ने इन लोगों को खसरा नंबर-144 में मकान बनाने का आदेश दिया, पर यह लोग गांव की फिरनी पर भी कब्जा कर लेंटर डालने का प्रयास कर रहे हैं। इस बारे में पंचायत हुई। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार की सुबह नौ बजे रामजीलाल, भरतूराम, स्वर्ण लाल ने अपने परिवार के सदस्यों नवीन, दीपो, सुरेंद्र, मीतो, आरती, दीपक, दिवांकर, दीपक, बोबी, गुरविंद्र, शालु, सोनिया, सुमन, काजल, सतीश कुमार, शक्ति, बलकार सिह उर्फ रिंकू, मिलन, जसबीर, कुलदीप व जसविंद्र के साथ उनके (जयदीप सिंह) ऊपर हमला कर दिया।

बीच बचाव में आए उनके परिवार के लोगों से भी इन लोगों ने मारपीट की। इसमें वह (जयदीप सिंह) और परिवार के लोग चोटिल हो गए। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने उन्हें व परिवार को धमकाने के साथ गांव सरपंच को भी गोली मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी राजिंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed