फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elvish Yadav Snake Venom Case: Viral Audio Video FSL Report Court Sent Elvish Yadav Into Police Custody

ये सबूत बने एल्विश के गले की फांस: नोएडा पुलिस ने बड़ी खामोशी से बिछाया जाल, और फंसता चला गया 'राव साहब'

Mon, 18 Mar 2024 08:07 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Mar 2024 08:07 PM IST
सार

Elvish Yadav Arrest : बहुचर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव पुलिस की नोटिस पर रविवार को नोएडा आया था। उसे यह अहसास नहीं था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। इस कारण वह केवल दो लोगों के साथ आया। पिछले बार की तरह इस बार उसके साथ वकीलों की फौज नहीं थी।

विज्ञापन
Elvish Yadav Snake Venom Case: Viral Audio Video FSL Report Court Sent Elvish Yadav Into Police Custody
एल्विश यादव पर शिकंजा कसने के लिए बड़ी खामोशी से नोएडा पुलिस ने चली चाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में घिरे यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांपों के साथ का वायरल वीडियो भारी पड़ गया। इसके साथ ही सपेरों से जुड़े कई लोगों के साथ ऑडियो व सपेरों से बरामद विष की एफएसएल रिपोर्ट एल्विश की गिरफ्तारी और जेल जाने का कारण बन गया। ऑडियो, वीडियो व एफएसएल रिपोर्ट जब पुलिस ने कोर्ट में रखा तब कोर्ट ने एल्विश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन

बहुचर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव पुलिस की नोटिस पर रविवार को नोएडा आया था। उसे यह अहसास नहीं था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। इस कारण वह केवल दो लोगों के साथ आया। पिछले बार की तरह इस बार उसके साथ वकीलों की फौज नहीं थी। एल्विश रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर-73 स्थित फार्म हाउस पहुंचा। इसके बाद पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ करने वहां गई। पुलिस की टीम उससे पूछताछ करने के लिए अपने साथ सेक्टर-29 पुलिस चौकी ले गई और वहां पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। जब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची तब भी उसके चेहरे पर कोई डर का भाव नहीं था। नोएडा पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम बहुत ही चुपचाप किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को यह आशंका थी कि अगर एल्विश की गिरफ्तारी जल्दी फैल गई तो उसके फॉलोवर्स आकर हंगामा कर सकते हैं। इस कारण पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा। जब पुलिस की टीम एल्विश यादव को लेकर सूरजपुर कोर्ट पहुंची और वहां अपना पक्ष रखा तो एल्विश के वकील का तर्क काम नहीं आया। पुलिस सभी साक्ष्यों, एफएसएल रिपोर्ट को कोर्ट के सामने रखकर अपील की थी कि एल्विश यादव का बाहर रहना वन्य जीव के लिए खतरनाक है। बाहर रहकर यह साक्ष्यों के साथ खिलवाड़ भी कर सकता है।

विज्ञापन

मुझे कुछ नहीं बोलना है
रविवार को जब पुलिस टीम सेक्टर-29 पुलिस चौकी पर पूछताछ कर रही थी तब सबसे पहला सवाल यही था कि आपका सांपों के विष, रेव पार्टी में विष सप्लाई करने और सपेरों के साथ क्या संबंध है। इस पर एल्विश यादव ने छूटते ही कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं बोलना है। इसके बाद इससे संबंधित कई सवाल पूछे गए लेकिन एल्विश की तरफ से एक ही जबाव मिला।

पुलिस ने 150 से अधिक सवाल पूछे
नोएडा पुलिस की टीम ने एल्विश यादव से 150 से अधिक सवाल पूछे। इसमें अधिकतर जबाव में कुछ नहीं बोला तो कुछ के जबाव हां या ना में दिया। पुलिस ने पीएफए केस से जुड़े चार सपेरों व उसके साथी राहुल यादव से संबंध में सवाल किए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए सांपों के साथ कई वीडियो को लेकर भी सवाल पूछे। हालांकि वह इस दौरान सवालों को टालता रहा और पुलिस को इसमें सहयोग नहीं किया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।

रेव पार्टी को लेकर भी ली गई जानकारी
3 नवंबर को जब रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई का मामला सामने आया था। तब उस वक्त पुलिस की टीम ने फरीदाबाद में छापेमारी कर एक रजिस्टर बरामद किया था। उस वक्त बताया गया था कि रजिस्टर में एनसीआर में 60 से अधिक रेव पार्टी होने की जानकारी थी और 60 से अधिक मोबाइल नंबर मिले थे। पुलिस ने एल्विश यादव से इसकी जानकारी भी मांगी। पुलिस को इस मामले में कुछ इनपुट भी मिले हैं।

फाजिलपुरिया अभी भी पुलिस के रडार पर
सांप, जहर व पार्टी के मामले में एल्विश के साथ हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया का भी नाम सामने आया था। नोएडा पुलिस के पास फाजिलपुरिया को लेकर भी कई जानकारी मिली थी। 4 नवंबर को इस मामले में गिरफ्तार राहुल ने पुलिस को बताया था कि वह गुरुग्राम में कई पार्टियों में गया था। जहां फाजिलपुरिया भी था। कुछ पार्टियां फाजिलपुरिया के गांव में भी हुई थी। हालांकि अभी तक इस मामले में फाजिलपुरिया से पूछताछ नहीं हुई लेकिन अभी उसे क्लीनचीट भी नहीं मिली है।

क्या है पूरा मामला
बिग बॉस विजेता एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ 3 नवंबर 2023 को नोएडा के कोतवाली सेक्टर 49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पहले चार संपेरों समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने चार नवंबर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी एल्विश यादव से पहले भी एक बार पूछताछ की गई थी। संपेरों के पास से बरामद 20 एमएम विष की प्रयोगशाला में जांच की गई तब इसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। अब इस मामले में यूट्ïयूबर एल्विश यादव गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed