फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   on illegal construction

शहर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
on illegal construction
शहर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

नूंह। सोमवार को जिला नगर एवं योजनाकार विभाग ने नूंह शहर में अवैध कॉलोनियों और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने करीब 10 एकड़ भूमि में काटी तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। विभाग की टीम के साथ नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन सहित पुलिस कर्मी तैनात रहे। नई सब्जी मंडी से मेडिकल रोड, बाईपास रोड और पल्ला रोड में अवैध निर्माण को हटाया। जिला मुख्यालय के साथ नूंह शहर में लंबे समय से प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा किसानों से जमीन को सस्ते दामों पर खरीदकर बेचा जा रहा है। बिना एनओसी के बनी इन कॉलोनियों में जरूरी सुविधाओं का अभाव है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को इन समस्याओं को देखते हुए अमर उजाला ने बीते 9 सितंबर के अपने अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिससे संबंधित विभाग की टीम ने संज्ञान लेते हुए नूंह शहर में सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। इससे पूर्व तावडू शहर में भी अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिला नगर एवं योजनाकार अधिकारी मनीष यादव ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। कोई भी किसी प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में न आए। इस तरह की खरीद-फरोख्त से बचे। अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed