{"_id":"64861584187794c688047ad4","slug":"on-completion-of-the-remand-period-of-the-seven-accused-the-police-presented-them-in-the-court-noida-news-c-1-noi1096-618299-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सातों आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने कोर्ट में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सातों आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
विज्ञापन
रिमांड पूरी होने पर सातों आरोपियों को किया पेश
- 15 हजार करोड़ के फर्जीवाड़े के मामले में 30 और आरोपी हैं पुलिस के राडार पर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फर्जी तरीके से कंपनियों का रजिस्ट्रेशन कराकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की 81 घंटे की रिमांड की अवधि रविवार शाम पांच बजे पूरी हो गई। सभी आरोपी फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों से हुई पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी हर सप्ताह के आखिरी दो दिन रोहिणी स्थित कार्यालय में विदेश से मंगाई गई शराब की पार्टी करते थे। पार्टी में विदेशी युवतियों बुलाई जाती थीं। रात दो बजे तक महफिल सजती थी और इस दौरान जमकर पैसे उड़ाए जाते थे।
आरोपियों से पूछताछ में 30 लोगों की जानकारी मिली है जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से गिरोह का हिस्सा थे। रडार पर आए इन आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तीन अतिरिक्त टीमों का गठन किया गया है। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में रविवार को भी पुलिस की आठ टीमों ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में दबिश दी। यूपी के कई शहरों में सिलसिलेवार दबिश चल रही है। हरियाणा के कुछ नए जिलों में भी इनके नेटवर्क की जानकारी मिली हैं। वहीं शनिवार को गिरफ्त में आए चारों आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल की भी जांच शुरू हो गई है। रविवार को रिमांड की अवधि का अंतिम दिन होने के कारण नोएडा पुलिस सहित अन्य एजेंसियों से आरोपियों से मैराथन पूछताछ की।